फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Guard was beaten with slippers after pregnant woman was pushed in district hospital In Noida

Noida: गर्भवती को लगा गार्ड का धक्का, महिलाओं ने उसे चप्पलों से पीटा, पैसे लेकर अल्ट्रासाउंड करने का आरोप

Thu, 24 Jul 2025 10:04 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 24 Jul 2025 10:04 PM IST
सार

अल्ट्रासाउंड काउंटर पर लंबी लाइन लगी थी। यहां बैठा कर्मचारी काम से अंदर चला गया। काफी देर तक नहीं आया तो महिलाओं ने उसे बुलाना शुरू कर दिया। इस पर गार्ड ने चुपचाप लाइन में लगने की सलाह दी। एक शख्स ने इसका विरोध किया तो गार्ड और उसमें नोकझोंक हो गई और गर्भवती महिला को धक्का लग गया।

विज्ञापन
Guard was beaten with slippers after pregnant woman was pushed in district hospital In Noida
हंगामा करते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड के लिए लाइन में लगीं गर्भवती महिलाओं ने गार्ड को चप्पलों से पीट दिया। उनका आरोप है कि गार्ड ने एक गर्भवती को पीछे हटाते हुए धक्का दे दिया। महिलाओं ने कहा कि तीन घंटे से लाइन में लगे लोगों को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है जबकि बाद में आने वाले लोगों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। महिलाओं ने पैसे लेकर जांच करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

रोजाना की तरह गुरुवार को अल्ट्रासाउंड काउंटर पर लंबी लाइन लगी थी। यहां बैठा कर्मचारी काम से अंदर चला गया। काफी देर तक नहीं आया तो महिलाओं ने उसे बुलाना शुरू कर दिया। इस पर गार्ड ने चुपचाप लाइन में लगने की सलाह दी। एक शख्स ने इसका विरोध किया तो गार्ड और उसमें नोकझोंक हो गई और गर्भवती महिला को धक्का लग गया, जिससे वह गिर गई। इस पर महिलाओं ने गार्ड को पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटे से लाइन में लगा हूं, पर नंबर नहीं आया
दिल्ली से आए हासिम ने कहा, ‘तीन घंटे से लाइन में लगा हूं। अभी तक मेरा नंबर नहीं आया है। उल्टा गार्ड गलत व्यवहार कर रहा है। बाद में आने वाले लोगों को अंदर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

गार्ड अपनी ड्यूटी निभाते हुए लाइन लगा रहे थे, इसको लेकर लड़ाई हुई। गार्ड को भी समझाया गया है कि वह मरीजों को अच्छे से बात करें। आगे से ऐसा न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। अब से अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को टाइम का स्लॉट दिया जाएगा। - डॉ. अजय राणा, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed