फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GST consultant cheats lakhs from labor contractor

Noida News: लेबर कांट्रेक्टर से जीएसटी सलाहकार ने लाखों ठगे

Sat, 01 Nov 2025 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
GST consultant cheats lakhs from labor contractor
लेबर कांट्रेक्टर से जीएसटी सलाहकार ने लाखों की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जीएसटी सलाहकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक राजीव उनियाल मुकदमे की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली को मानकपुर आदमपुर थाना भगवानपुर निवासी लेबर कांट्रेक्टर संदीप कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह श्याम सर्विसेज फार्म के नाम से औद्योगिक इकाइयों में लेबर सप्लाई का काम करते हैं। फार्म के लिए उन्होंने जीएसटी जमा कराने के लिए सलाहकार अचिंत कुमार गोयल निवासी साकेत कॉलोनी को काम दिया हुआ है।
विज्ञापन




आरोप है कि जीएसटी सलाहकार करीब पांच साल से लगातार उनसे लाखों रुपये जीएसटी विभाग में जमा कराने के लिए लेता रहा लेकिन सालों तक जीएसटी विभाग में कोई भी रकम जमा नहीं की गई। उन्हें यह जानकारी तब मिली जब घर पर जीएसटी विभाग से नोटिस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अब तक करीब 56 लाख 24 हजार रुपये जीएसटी सलाहकार के खाते में जमा कराई गई है। नकद के रूप में भी समय-समय पर 25 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी जीएसटी सलाहकार अचिंत कुमार गोयल निवासी रुड़की के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed