फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

Wed, 15 Oct 2025 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर बिसरख मोड़ के समीप बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी प्रणव मिश्रा परिवार के साथ रहते हैं। 13 अक्टूबर को उनके भाई पुरुषोत्तम व दिनेश शर्मा बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद से दादरी की तरफ जा रहे थे। बिसरख मोड़ के समीप बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सड़क से अलग किया। गाजियाबाद के अस्पताल में घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। घायल के भाई ने घटना की रिपोर्ट ट्रक नंबर के आधार पर कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed