फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: मजदूरों को 5 किलो एलपीजी सिलिंडर वितरण, पलायन रोकने की पहल

Wed, 08 Apr 2026 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। इकोटेक -3 के उद्योग केंद्र–2 में श्रमिक सुविधा केंद्र कैंप लगाया गया। आईबीए, आईओसीएल और एमएसएमई के सहयोग से श्रमिकों एवं कामगारों के लिए पांच किलोग्राम एलपीजी सिलिंडर वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11:30 बजे से श्रमिक सुविधा केंद्र, में आयोजित हुआ। इस पहल के तहत श्रमिकों को पांच किलो गैस के सिलिंडर वितरित किए गए, जो हल्के होने के कारण आसानी से कहीं भी ले जाए जा सकते हैं। इस योजना की खास बात यह रही कि सिलिंडर प्राप्त करने के लिए किसी अतिरिक्त पते के प्रमाण एड्रेस प्रूफ की आवश्यकता नहीं थी। केवल आधार कार्ड दिखाकर ही श्रमिकों को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया गया।


आयोजकों ने बताया कि यह पहल श्रमिकों को सस्ती और सुलभ रसोई गैस उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके पलायन को रोकने के उद्देश्य से की गई है, ताकि श्रमिक अपने कार्यस्थल पर ही रहकर सुविधाजनक तरीके से जीवनयापन कर सकें। श्रमिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन पांच किलो गैस वाला सिलिंडर मिलने से ,उनकी समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी और वे अब अपने घर पर ही आसानी से भोजन बना सकेंगे।
विज्ञापन



- सिलिंडर नहीं मिल रहा है, इसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है, लेकिन आज जो पांच किलो वाला सिलिंडर मिला है उससे कुछ राहत मिलेगी।
- इम्तियाज , मजदूर
- सिलिंडर मिल गया है, बस आधार कार्ड देखा गया था उसके बाद सिलिंडर दे दिया गया।
- वाल्मिकी, मजदूर
- पांच किलो गैस वाला सिलिंडर मिल गया है, अब घर पर ही खाना बना सकेंगे। - सुरेश, मजदूर

- वापस अपने घर नहीं जाना पड़ेगा यही रहकर खाना बना सकेंगे। - मिथलेश, मजदूर

- गैस की कमी नहीं है। लोग डरे हुए हैं, पलायन को रोकने के लिए और लोगों की सहायता के लिए पांच किलो गैस वाले सिलिंडर दिए जा रहे हैं।

- ओमवीर, इंडियन गैस सेवा कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed