फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: तिलपता में ग्रामीणों ने प्राधिकरण के कर्मचारियों को पीटा

Sun, 05 Apr 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
तिलपता में ग्रामीणों ने प्राधिकरण के कर्मचारियों को पीटा
विज्ञापन

-नाली बनाने के लिए खोदाई का काम कर रहे थे प्राधिकरण के कर्मचारी
-आरोप है कि दीवार गिरने के बाद हुआ विवाद, तीन कर्मचारी को आई चोटें
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता गांव में रविवार को नाली के निर्माण के लिए खोदाई करने पहुंची प्राधिकरण के कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी । आरोप है कि मारपीट ग्रामीणों ने की। खोदाई के समय एक दीवार गिरने के बाद विवाद शुरू हुआ था। मारपीट में सुपरवाइजर समेत तीन को चोटें आई हैं। अफसरों का कहना है कि गांव में जलभराव की समस्या को लेकर नाली बनाने का काम किया जाना है, लेकिन मारपीट के बाद टीम वापस लौट आईं।


प्राधिकरण अफसरों ने बताया कि तिलपता गांव में मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या रहती है। इस कारण वहां पर नाली का निर्माण किया जाएगा। रविवार को प्राधिकरण की टीम नाली का निर्माण करने पहुंची। खोदाई के दौरान एक दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। इस बात से नाराज होकर लोगों ने तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इनमें सुपरवाइजर बलवीर को काफी चोटें आई हैं। जिसके बाद टीम वहां से लौट आई। पुलिस को भी सूचना दी गई। अफसरों ने बताया कि लोग नाली का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। नाली की जगह पर अवैध कब्जा किया हुआ है। इस कारण नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। अफसरो ने बताया कि सोमवार को ग्रामीणों के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में शिकायत दी जाएगी। वहीं सूरजपुर कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि एक कार्यालय की दीवार टूट गई थी। उसी बात को लेकर मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed