{"_id":"69c6acbebb5995efcb00ff41","slug":"gsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90952-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आवंटन नीति के इंतजार नहीं खुल रहा वेंडिंग जोन के क्योस्क का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आवंटन नीति के इंतजार नहीं खुल रहा वेंडिंग जोन के क्योस्क का ताला
विज्ञापन
फोटो:
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आवंटन नीति के इंतजार नहीं खुल रहा वेंडिंग जोन के क्योस्क का ताला
-औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में दो माह से बनकर तैयार है वेडिंग जोन, नहीं हुआ आवंटन
-वेंडिंग जोन बनने के बाद भी उद्यमियों को सेक्टर में अतिक्रमण से नहीं मिल पा रही निजात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में वेंडिंग जोन दो माह पहले बनकर तैयार हो गया है, लेकिन अब तक एक भी क्योस्क का ताला नहीं खुल सका है। यूपीसीडा आवंटन नीति के अभाव में आवंटन नहीं कर सका है। जबकि व्यापारी व उद्यमी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। उनका कहना है कि वेंडिंग जोन शुरू होने के बाद अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी। अभी सेक्टर की सड़कों से निकलना मुश्किल होता है।
यूपीसीडा के सेक्टरों में अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। इस कारण वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। अतिक्रमण आपराधिक घटनाओं का भी कारण बन रहा है। इस पर यूपीसीडा ने सभी सेक्टरों में वेंडिंग जाने बनाने का फैसला लिया था। साइट-बी और 4 में वेडिंग जोन बनाने की जिम्मेदारी एक ही ठेकेदार को दी गई। दोनों जगह पर वेंडिंग जोन में 218 क्योस्क बनने है। साइट-4 का वेंडिंग जोन जनवरी के आखिर में बनकर तैयार हो चुका है। फरवरी माह में यूपीसीडा ने वेंडिंग जोन का हैंडओवर भी ले लिया था। उसके बाद यूपीसीडा ने आवंटन नीति तैयार करने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन अब तक आवंटन नीति तैयार नहीं हो सकी है। इस कारण दो माह से क्योस्क बंद है।
साइट बी में भी जल्द बनकर तैयार हो जाएगा वेंडिंग
जोन :
औद्योगिक सेक्टर साइट-बी में भी वेंडिंग जोन बनाने का काम चल रहा है। साइट-4 और बी में वेंडिंग जोन बनाने का काम एक ही ठेकेदार पर है। दोनों जगह 299.29 लाख की लाख से कुल 218 क्योस्क का निर्माण होगा, लेकिन अभी साइट-बी में निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। दोनों जगह क्योस्क लगभग बनकर तैयार है, लेकिन आवंटन नीति अब तक तैयार नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
वेंडिंग जोन के क्योस्क के आवंटन की नीति तैयार की जा रही है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। वहां से अनुमति मिलने के बाद आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
-अनिल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रेनो यूपीसीडा