फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर ठगी के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Sun, 22 Mar 2026 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान के मामले में अदालत ने आरोपी बलदेव उर्फ बाली की जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामला थाना सेक्टर-20 नोएडा से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों के पैन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर फर्जी फर्में बनाई और उनके नाम पर जीएसटी नंबर हासिल किए। इसके बाद इन फर्जी फर्मों के जरिए नकली टैक्स इनवॉइस तैयार कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाया गया। जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

यह एक संगठित गिरोह द्वारा किया गया आर्थिक अपराध है। जिसमें सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी कंपनियां बनाई गईं। इन कंपनियों के माध्यम से न केवल टैक्स चोरी की गई, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी क्षति पहुंचाई गई। वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि प्राथमिकी अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज हुई थी।आरोपी का नाम विवेचना के दौरान बिना ठोस साक्ष्य के जोड़ा गया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पाया कि प्रथम दृष्टया आरोपी की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। इस कारण जमानत देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed