फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: गर्भवती महिला ने दारोगा पर अभद्रता का लगाया आरोप

Mon, 08 Dec 2025 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
फोटो---
विज्ञापन

- कार छूने पर हाथ पकड़कर खींचने का आरोप, अस्पताल जा रही थी महिला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक गर्भवती महिला ने तिलपता पुलिस चौकी पर तैनात एक दारोगा पर हाथ पकड़कर गाड़ी से नीचे खींचने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला का कहना है कि वह सोमवार को अपने पति और मां के साथ गांव दुरियाई से ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल जा रही थी। रास्ते में तिलपता गोलचक्कर के पास उनकी कार एक दारोगा की कार से हल्की से टकरा गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। घटना के दौरान सड़क पर जाम लगा हुआ था आरोप है कि कार छूने से दारोगा अपनी कार से उतरे और गुस्से में महिला का हाथ पकड़कर उसे गाड़ी से नीचे खींचने लगे। उसने दारोगा को अपनी स्थिति और परिवार के बारे में भी बताया था कि उसके पिता गांव के प्रधान हैं और भाई भाजपा में मंडल अध्यक्ष है। बावजूद दारोगा का रवैया नहीं बदला। जानबूझकर परिवार को डराने और अपमानित किया गया। घटना के बाद महिला ने कोतवाली में शिकायत दी है। वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed