फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

अक्षय तृतीया आज: दुल्हन की तरह सजा सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार भी गुलजार

Sat, 18 Apr 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
नोएडा सेक्टर 18 ज्वेलरी शॉप में खरीदारी करते ग्राहक
-वैश्विक उथल पुथल के बाद अच्छे कारोबार की आस
विज्ञापन

-खुले दिल से ग्राहकों का होगा स्वागत, हल्के भारी, बजट फ्रैंडली आभूषण बाजार में उपलब्ध

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ ग्रेटर नोएडा। अक्षय तृतीया में ग्राहकों की आस में शहर का सर्राफा बाजार दुल्हन की तरह सज गया है। सेक्टर-18, अट्टा और आसपास के प्रमुख बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों की चमक से जूलरी शोरूम चमचमा रहे हैं। वहीं बर्तन बाजार भी सजकर तैयार हैं। व्यापारी इस शुभ दिन पर अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए बैठे हैं, खासकर हाल के दिनों में वैश्विक अस्थिरता के चलते आई सुस्ती के बाद बाजार में रौनक लौटने की आस है।



जूलरी शोरूम संचालकों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हल्के और भारी दोनों तरह के आभूषणों की नई-नई डिजाइन का स्टॉक मंगा रखा है। जरकन और डायमंड जड़ित जूलरी, कुंदन पोलकी, डायमंड पोलकी की मांग इस बार खास तौर पर बढ़ी है। युवतियों और कामकाजी महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए हल्के गोल्ड नेकलेस, चेन सेट, पेंडेंट और कान की छोटी बड़ी सुंदर डायमंड युक्त बालियों के कई मॉडर्न डिजाइन उपलब्ध हैं, जो आज के समय के अनुसार स्टाइलिश होने के साथ-साथ रोजमर्रा में पहनने लायक भी हैं। वहीं पारंपरिक खरीदारों के लिए कुंदन, मीनाकारी और पोलकी वर्क वाले हैवी नेकलेस सेट, मांगटीका, चूड़ियां और कंगन खास आकर्षण बनेंगे। नई दुल्हनों के लिए भी भारी आभूषण की कई डिजाइनें बाजार में आई हैं। इसके अलावा बजट को ध्यान में रखते हुए सिल्वर की कोटिंग वाली जूलरी भी युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रही है, जो परंपरागत भी हैं और छोटे बड़े आयोजनों में पहनने में भी खूबसूरती में निखार लाएंगी।
विज्ञापन


बर्तन बाजार भी गुलजार : पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन सोने चांदी के जेवरात और स्टील या तांबे के बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। ऐसे में शहर का बर्तन बाजार भी गुलजार है। जहां स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की खरीदारी भी जोरों पर है। इनमें खासकर स्टील के बर्तन में तांबे की डिजाइन आधारित बर्तन भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को करीब ढ़ाई घंटे का है शुभ समय : वैशाख शुक्ल तृतीया 20 अप्रैल को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया पर व्रत के साथ दान का विशेष महत्व है। लोग इस दिन सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं। अक्षय तृतीया पर सोना खरीद के लिए रविवार को करीब ढ़ाई घंटे सुबह 10ः49 बजे से दोपहर 1ः22 बजे तक और सोमवार को भी करीब डेढ़ घंटा सुबह 05:51 से 07:27 बजे तक शुभ समय हैं। वहीं, सोमवार को रोहिणी नक्षत्र शुरू होने के कारण लोग पूरा दिन सोना चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, अक्षय तृतीया का पर्व सोमवार को हैं, लेकिन कहीं-कहीं रविवार को भी मनाई जा रही है। 19 अप्रैल को सुबह 10ः49 बजे से तृतीया शुरू होगी। लोग रविवार को सुबह 10ः49 बजे से दोपहर 1ः22 बजे तक के इस अतिश्रेष्ठ मुहूर्त में सोना खरीद सकते हैं। वहीं, सोमवार को सुबह 7ः36 बजे के बाद रोहिणी नक्षत्र आ रहा हैं। ऐसे में लोग सोमवार को पूरा दिन खरीदारी कर सकते हैं। क्योंकि यदि वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया रोहिणी नक्षत्र से युक्त हो, तो वह पुण्यतमा (अत्यधिक पवित्र) मानी जाती है।

अक्षय तृतीया पर सोना चांदी शुभ माना गया है, इसके लिए सर्राफा बाजार ग्राहकों को खुले दिल से स्वागत करता है, उनके बजट के अनुसार हर आभूषण उपलब्ध हैं।

-सुशील कुमार जैन, महासचिव, नोएडा ज्वैलर्स एसोसिएशन

हमारे पास हल्के और भारी, डायमंड युक्त सोने चांदी के आभूषण उपलब्ध हैं, इस बार खास और कई तरह की सुंदर डिजाइन के आभूषण मंगाए गए हैं, जो बजट फ्रैंडली के साथ साथ आकर्षक हैं। -सौरभ अग्रवाल, डायमंड व्यापारी
यह हम सर्राफा व्यापारियों के लिए बेहद शुभ दिन होता है, क्योंकि इस दिन देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही रहती है, सर्राफा बाजार उनका स्वागत करता है।

-सुधीर सिंघल, चेयरमैन, नोएडा ज्वैलर्स वेलफेयर एसोसिएशन

पूरा सर्राफा बाजार पिछले हफ्तेभर में मिले ऑर्डर को देखते हुए काफी खुश हैं, उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी पिछले साल की तरह अच्छा कारोबार होगा। -अतुल मेहरा, जूलरी व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article