{"_id":"6ad23dd0065972db4809e1ef","slug":"gsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109358-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार से बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्रों पर जानलेवा हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार से बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्रों पर जानलेवा हमले का आरोप
विज्ञापन
-एससी-एसटी एक्ट की धार में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना कासना क्षेत्र में नहर के पास जाम के दौरान कार से बाइक में टक्कर मारने के बाद जातिसूचक शब्द कहकर गाली-गलौज, मारपीट का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को विकास भाटी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव लुक्सर निवासी नरेन्द्र कुमार की तहरीर के मुताबिक घटना 9 सितंबर की है। आरोप है कि उनके दोनों बेटे गौतम चौधरी और अवनीश गौतम बाइक से लौट रहे थे। कासना थाने के पास नहर किनारे जाम लगा होने से वे रुक गए। उनके आगे खड़ी मारुति ब्रेजा कार के चालक ने जाम के बावजूद अचानक कार पीछे कर दी और बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई सड़क पर गिर गए। कार चला रहे गांव डाढा निवासी विकास भाटी और उसके साथ बैठे दो अन्य अज्ञात लोग बाहर निकले और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने कार से लाठी-डंडे निकालकर जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोपी यह धमकी देते हुए चले गए कि अगली बार तीनों बाप-बेटों को जान से मार देंगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिम्स अस्पताल कासना ले गई। आरोप है कि पुलिस ने समझौते का दबाव बनाया। वहीं कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।