फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsdfg

Noida News: विधायक व भाजपा नेताओं के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी

Fri, 07 Aug 2026 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
gsdfg
इंस्टाग्राम पर की गई टिप्पणी पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विधायक एवं भाजपा नेताओं के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के मामले में दादरी कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के आकिलपुर जागीर गांव निवासी प्रशांत नागर ने दादरी कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि नई आबादी मोहल्ला निवासी जुनेद प्रधान ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो प्रसारित किया, जिसमें विधायक तेजपाल सिंह नागर एवं अन्य भाजपा नेताओं के प्रति कथित रूप से अभद्र, अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जनसभा से पहले शुरू हुई खटास, अब सोशल मीडिया पर आई : पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की जनसभा के आयोजन को लेकर दादरी में स्थानीय भाजपा नेताओं में श्रेय लेने की होड़ आपसी खटास में बदल गई थी। हाईकमान के दबाव में एक मंच पर नेता आए तो लेकिन अपने-अपने नेताओं के जिंदाबाद के नारे ने खटास खत्म नहीं होने के संकेत भी दे दिए। अब सोशल मीडिया पर यह खटास एक दूसरे के कार्यकर्ता ले आए हैं। अभी तक खुद को मजबूत दिखाने के प्रयास में हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट अब एक-दूसरे के ऊपर टिप्पणियों में बदलने लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article