{"_id":"6af5ca11ed5328665c045221","slug":"gsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4927360-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नौकर पर चोरी का शक, घर से सोने की चेन और 1.45 लाख रुपये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नौकर पर चोरी का शक, घर से सोने की चेन और 1.45 लाख रुपये गायब
विज्ञापन
नौकर पर चोरी का शक, घर से सोने की चेन और 1.45 लाख रुपये गायब
- गुल्लक में जमा 57 हजार रुपये भी ले गया आरोपी, साथी नौकर ने देखी थी चोरी की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-123 की राधा कुंज कॉलोनी में एक घर से सोने की चेन, नकदी और दो गुल्लक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घर में काम करने वाले नौकर राम गौर पर चोरी का शक जताते हुए सेक्टर-113 थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र कुमार अपने साथी विवेक के साथ राधा कुंज कॉलोनी में रहते हैं। वह डिजिटल मार्केटिंग का काम करते हैं। उनके घर पर राम गौर और अजय नाम के दो नौकर काम करते हैं। आरोप है कि 18 अक्टूबर को मौका पाकर राम गौर ने कमरे में रखी अलमारी खोल ली और उसमें रखी सोने की चेन व 88 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा वह दो गुल्लक भी ले गया। इनमें एक गुल्लक में 35 हजार और दूसरी में 22 हजार रुपये जमा थे। पीड़ित के अनुसार, चोरी करते समय दूसरे नौकर अजय ने राम गौर को देख लिया था। हालांकि, उन्हें घटना की जानकारी 21 नवंबर को घर लौटने पर हुई। इसके बाद उन्होंने सामान की जांच की तो नकदी और गहने गायब मिले। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।