{"_id":"69e37e70bdf9060c9b09814d","slug":"gsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92597-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटी में 13 घंटे बंद रही लिफ्ट, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटी में 13 घंटे बंद रही लिफ्ट, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विक्ट्री एक सोसाइटी के एक टावर में करीब 13 घंटे तक लिफ्ट बंद होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लिफ्ट खराब होने के कारण लोगों को 19वीं मंजिल तक सीढ़ियों के सहारे चलकर जाना पड़ा। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में लिफ्ट की समस्या लगातार बनी रहती है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
निवासी प्रशांत ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे टावर की लिफ्ट अचानक खराब हो गई। उन्होंने कहा कि कई टावरों में पहले से ही दो में से केवल एक लिफ्ट ही संचालित की जा रही थी। ऐसे में जब वह लिफ्ट भी बंद हो गई तो लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा। शिकायत के बावजूद रात भर लिफ्ट ठीक नहीं हो सकी। शनिवार सुबह भी लिफ्ट शुरू नहीं हो पाई, जिससे बच्चों को स्कूल और लोगों को ऑफिस जाने में दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि सभी टावरों में दोनों लिफ्टों के संचालन की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। वहीं, मेंटेनेंस इंचार्ज हरिकिशन का कहना है कि लिफ्ट के गेट पर किसी निवासी द्वारा जोर से लात मारने के कारण दरवाजे का डोर ड्राइव खराब हो गया था, जिससे लिफ्ट बंद हो गई। उन्होंने बताया कि खराबी को ठीक कर लिया गया है ।