फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Group of 25 mentor teachers of MCD completed exposure training

Noida News: एमसीडी के 25 मेंटर शिक्षकों के समूह ने पूरा किया प्रशिक्षण

Sat, 05 Aug 2023 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
Group of 25 mentor teachers of MCD completed exposure training
-वापस लौटे टीचरों ने शिक्षा मंत्री के साथ साझा किए अनुभव
विज्ञापन

-देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में दिया जा रहा प्रशिक्षण
-शिक्षा क्रांति में मेंटर शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान : आतिशी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) स्कूलों के 25 मेंटर शिक्षकों के समूह ने पालमपुर के आविष्कार लैब, कोयंबटूर के येलो ट्रेन स्कूल व ईशा फाउंडेशन व पुणे के सह्याद्री स्कूल व जन प्रबोधनी नवनगर विद्यालय से पांच दिवसीय एक्सपोजर ट्रेनिंग ली। इसमें शिक्षकों ने साइंटिफिक माइंड सेट के साथ छात्रों को आसानी से गणित और विज्ञान, किताबों से हटकर कक्षा के बाहर प्रकृति से ज्ञान के बारे में जाना। शिक्षा मंत्री आतिशी ने देश के विभिन्न हिस्सों से शैक्षणिक ट्रेनिंग से वापस लौटे शिक्षकों से बातचीत कर उनका अनुभव जाना।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में शिक्षा क्रांति लाने में मेंटर शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस दिशा में अब एमसीडी स्कूलों के मेंटर शिक्षकों को भी सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक संस्थाओं से सीखकर आने के बाद मेंटर शिक्षकों में अलग ही उत्साह और आत्मविश्वास है। इस उत्साह के साथ वे अपनी कक्षाओं में पढ़ाई का शानदार माहौल तैयार करेंगे और साथ ही अपने साथी शिक्षकों को सीखने-सीखाने के नवाचारों से परिचित करवाएंगे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए मेंटर शिक्षकों ने कहा कि एक्सपोजर विजिट के दौरान ये जाना और सीखा कि किस तरह अनूठे तरीकों को अपनाते हुए पढ़ाई को रोचक बना सकते हैं। मेंटर टीचर्स ने कहा कि इन विजिट से उन्हें लाइफ-लॉन्ग लर्निंग मिली है, वो इसे न केवल अपनी कक्षा में अपनाने, बल्कि अपने अन्य शिक्षक साथियों के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्सुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed