{"_id":"685eaf3885c4eead250706ae","slug":"grinder-gay-aap-grnoida-news-c-23-1-lko1064-66394-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्राइंडर समलैंगिक ऐप दोस्ती के बाद लूट करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्राइंडर समलैंगिक ऐप दोस्ती के बाद लूट करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो
- आरोपियों के पास से अवैध हथियार, नकद राशि और कार बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप ग्राइंडर के माध्यम से दोस्ती कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार को 130 मीटर सड़क से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल (21) निवासी गांव रूपवास दादरी, शिवम (19) निवासी गांव नया बांस अलीगढ़ व आरोपी के बड़े भाई यश (21), मोहित सिंह सोलंकी (19) निवासी गांव धूममानिकपुर, अमन निवासी पियावली दादरी व सूरज निवासी खटाना वीरखेडा दादरी के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से लूट के 19500 नकद, बिना नंबर प्लेट की एक कार, दो अवैध तमंचे, दो कारतूस, दो अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त फोन बरामद किया है। आरोपी पिछले चार माह से वारदात को अंजाम दे रहे थे। अबतक चार से अधिक लोगों से ठगी की वारदात कर चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार समलैंगिक डेटिंग ऐप ग्राइंडर व अन्य समलैंगिंक ऐप के माध्यम से संपर्क स्थापित करते थे। फिर विश्वास में लेकर उन्हें सुनसान स्थान पर मिलने के लिए बुलाते थे। वहां पर वह पीड़ित को अपनी कार में बैठाते और उस पर हमला कर उसका मोबाइल छीन लेते थे। बाद में पीड़ित के मोबाइल फोन से यूपीआई ऐप के माध्यम से अपने अन्य साथियों के खातों में धनराशि स्थानांतरित करते थे। पीड़ित को डराकर बीच रास्ते में उतार दिया जाता था और उसका मोबाइल किसी सुनसान स्थान पर फेंक दिया जाता था। आरोपी ठगी से प्राप्त धनराशि को अमन और सूरज को ट्रांसफर कर देते थे। दोनों व्यक्तियों को धनराशि का 20 प्रतिशत हिस्सा कमीशन के रूप में प्राप्त होता था। चारों आरोपियों के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में पहले से तीन मुकदमे पंजीकृत मिले हैं।
एक सप्ताह में दो घटनाएं दी अंजाम
19 जून को तिलपता करनवास निवासी एक युवक से ग्राइंडर ऐप के माध्यम से संपर्क कर उसे रुपबास तिराहे पर बुलाया था। पीड़ित को मारपीट कर उसका मोबाइल छीना गया और 21500 यूपीआई के माध्यम से स्थानांतरित कर लिए थे। इसी तरह 25 जून को मिग्सन ग्रीन सोसायटी ग्रेटर नोएडा निवासी एक युवक से संपर्क कर मिलने के लिए बुलाया था। उसे कार में बैठाकर मारपीट की गई और उसके मोबाइल से 10,300 रुपये जबरन यूपीआई ऐप से ट्रांसफर करा लिए थे। यह घटना भी ऐप के माध्यम से हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना सूरजपुर में मुकदमा पंजीकृत है। पीड़ितों ने इस संबंध में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मैनुअल सर्विलांस, सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दादरी, नॉलेज पार्क, सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पकड़े गए गिरोह से संबंध तलाशा जा रहा है। आरोपी 10 से 12वीं तक पढ़े हैं। पूर्व में पकड़े गए गिरोह से ही आरोपियों ने ठगी का धंधा सीखा था।
विज्ञापन
डरने के बजाए शिकायत करें लोग
पुलिस ने समलैंगिक लोगों से अपील की है कि वह अज्ञात व्यक्तियों से सोशल मीडिया अथवा किसी भी डेटिंग ऐप के माध्यम से संपर्क करते समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यवहार की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।
पूर्व में भी सामने आ चुके हैं मामले
-मई 2025 में ग्रेटर नोएडा जोन के दादरी कोतवावी पुलिस ने समलैंगिक ऐप के माध्यम से दोस्ती कर लूट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
-अप्रैल-2025 में ग्रेटर नोएडा जोन की नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने समलैंगिक ऐप के माध्यम से दोस्ती के बाद लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
-अक्तूबर-2024 में बिसरख कोतवाली पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट के एक युवक को ग्राइंडर डेटिंग ऐप से दोस्ती के बाद लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
-जनवरी-2025 में फेज-3 कोतवाली ग्राइंडर डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को ठगने वाले चार आरोपियों को को गिरफ्तार किया था।