{"_id":"5da2291a8ebc3e93c95f2b99","slug":"greter-noida-market-will-soon-have-dedicated-parking-lane-grnoida-news-noi466964162","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइन बोर्ड, पार्किंग प्लान और सिटी आईकॉन से बढ़ेगी ग्रेनो की शान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइन बोर्ड, पार्किंग प्लान और सिटी आईकॉन से बढ़ेगी ग्रेनो की शान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार और मॉल के बाहर बनेगी पार्किंग लेन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बाजार, मॉल व शापिंग कांप्लेक्स के बाहर पार्किंग लेन बनाएगा। जिससे इन इलाकों में लोगों को जाम सेे निजात मिल सके। लेन बनाने के बाद मार्केट क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहनों के चालान काटे जाएंगे। पार्किंग लेन बनाने का पायलट प्रोजेक्ट अल्फा कर्मिशयल बेल्ट में शुरू किया गया है। यहां फिलहाल रस्सी बांधकर लेन बनाई गई है। बाद में इसे कलर किया जाएगा, जिससे लोगों को आसानी से पार्किंग लेन की जानकारी हो सके। वहीं इस बाबत चेतावनी बोर्ड भी शहर में लगाए गए हैं। इसी तरह के पार्किंग स्थलों का चयन करके इस पर काम शुरू किया जाएगा।
सिटी आईकॉन के लिए लोगों से मांगे सुझाव
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर में सिटी आइकॉन विकसित करने जा रहा है। जिससे शहरवासियों और बाहर से आने वाले लोगों को महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में आसानी से जानकारी मिल सके। इसके लिए प्राधिकरण ने लोगों से 25 अक्तूबर तक सुझाव मांगें हैं। लोग प्राधिकरण आफिस आकर या फिर 0120-2336046 एवं 0120-2336040 पर सुझाव दे सकते हैं। इसके साथ ही 8800203912 फोन नंबर पर व्हाट्सएप कर सुझाव भेजे जा सकते हैं।
प्राधिकरण की बिना अनुमति के नहीं लगेंगे साइन बोर्ड
शहर में औद्योगिक इकाइयां, शैक्षणिक संस्थान समेत तमाम अन्य प्रतिष्ठान अपनी मनमर्जी से अपने साइन बोर्ड लगा देते हैं। इससे शहर की खूबसूरती भी प्रभावित होती है। लेकिन अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए भी नीति तैयार कर दी है। प्राधिकरण ने तय किया है कि किस श्रेणी के संस्थान को किस तरह का बोर्ड लगाना है और वह कितना बड़ा होगा। इसके लिए प्राधिकरण से अनुमति लेनी होगी। बोर्ड लगाने का शुल्क भी देना होगा। अनुमति लेने से पहले उक्त संस्थान/प्रतिष्ठान को प्राधिकरण पर कोई बकाया नहीं हो। नई नीति से संबंधित सारी जानकारी 14 अक्टूबर से प्राधिकरण की वेबसाइट पर मिल सकेगी।