फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno's AQI remained in the red zone in the morning and orange zone in the evening.

Noida News: सुबह रेड तो शाम को ऑरेंज जोन में रहा ग्रेनो का एक्यूआई

Tue, 04 Nov 2025 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Greno's AQI remained in the red zone in the morning and orange zone in the evening.
यूपीपीसीबी के अफसर बोले- नमी बढ़ने के कारण बढ़ जाता है प्रदूषण
विज्ञापन

मंगलवार को 262 रहा ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई, सुबह 10 बजे रहा था 312
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। हवा और तापमान के कारण ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण घट-बढ़ रहा है। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक घटकर 262 पहुंच गया है। जबकि सुबह के समय एक्यूआई रेड जोन में 300 के पार रहा था। वहीं नोएडा का एक्यूआई 304 रहा। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि सुबह के समय तापमान गिर जाता है। नमी होने के कारण वायु प्रदूषण बढ़ जाता है, लेकिन दिन की धूप व हवा प्रदूषण को आगे बढ़ देती है।


सोमवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 300 रहा था। मंगलवार को ग्रेनो का एक्यूआई रेड जोन में पहुंचने की उम्मीद थी। सुबह के समय शहर का एक्यूआई रेड जोन में रहा। सुबह 10 बजे एक्यूआई 312 दर्ज किया गया, लेकिन शाम तक एक्यूआई घटकर ऑरेंज जोन में पहुंच गया। ग्रेनो का एक्यूआई 262 पहुंच गया। नॉलेज पार्क तीन का एक्यूआई 250 और नॉलेज पार्क पांच का एक्यूआई 274 रहा था। वायु प्रदूषण कम होने से जिम्मेदार अफसरों ने राहत की सांस ली। ग्रेटर नोएडा एनसीआर का चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा है। पिछले चार दिन में से तीन दिन एक्यूआई ऑरेंज जोन में 300 या उससे कम रहा है। हालांकि वायु प्रदूषण की रोकथाम के इंतजाम अब भी नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed