फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno will get eight mini buses for operation on local routes.

Noida News: लोकल रूटों पर संचालन के लिए ग्रेनो को मिलेंगी आठ मिनी बसें

Wed, 03 Dec 2025 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Greno will get eight mini buses for operation on local routes.
लोकल रूटों पर संचालन के लिए ग्रेनो को मिलेंगी आठ मिनी बसें
विज्ञापन

दो बसें मिलीं, शेष छह बसें माह के अंतिम सप्ताह तक मिलने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर में लोकल रूटों पर बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्रेटर नोएडा डिपो को आठ मिनी बसें मिलेंगी। इनमें से दो बसें मिल चुकी हैं, जबकि शेष छह बसें इस माह के अंतिम सप्ताह तक मिलने की संभावना है। इन बसों के संचालन के लिए दस रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनके माध्यम से जिले के प्रत्येक कस्बे, नगर व शहरी क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा।
जिले के कस्बों, नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शासन ने मिनी बसें प्रदान करने की योजना शुरू की है। इसके तहत अब तक जिले में कुल दस मिनी बसें पहुंची हैं। इनमें से दो बसें ग्रेटर नोएडा को मिल चुकी हैं, जबकि आठ बसें नोएडा डिपो को दी गई हैं। फिलहाल ये बसें नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में खड़ी हैं।
विज्ञापन

इन बसों का संचालन नोएडा से ग्रेटर नोएडा होते हुए जेवर, दनकौर, रबूपुरा, जहांगीरपुर, दादरी, एनटीपीसी और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न रूटों पर किया जाएगा। इसी उद्देश्य से दस रूट तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी बसों के लिए डीजल की व्यवस्था नहीं
नोएडा और ग्रेटर नोएडा को मिली मिनी बसों के लिए अभी तक डीजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। दोनों स्थानों पर केवल सीएनजी पंप हैं, जबकि बसों को डीजल की आवश्यकता है। डीजल की सप्लाई कहां से की जाएगी, इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।

रखरखाव शुल्क अधिक मांगे जाने पर हो रहा विलंब
मिनी बसों के रखरखाव की जिम्मेदारी निर्माण कंपनी की होगी। इस संबंध में कंपनी और निगम के बीच वार्ता जारी है। कंपनी की ओर से अधिक रखरखाव शुल्क मांगे जाने के कारण प्रक्रिया में विलंब हो रहा है।


कंपनी के साथ रखरखाव और परमिट की प्रक्रिया पूरी होते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस माह के अंतिम सप्ताह तक छह और बसें मिलने की संभावना है।- राजेश वर्मा, एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed