{"_id":"63f4d63d33ecaa046c0298ce","slug":"green-area-will-increase-will-start-from-26-tree-plantation-campaign-gopal-noida-news-c-340-1-del1004-6198-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेगा हरित क्षेत्र, 26 से शुरू होगा\nपौधरोपण महाअभियान : गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ेगा हरित क्षेत्र, 26 से शुरू होगा पौधरोपण महाअभियान : गोपाल
विज्ञापन
मंत्री ने अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक
इस साल 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस कोशिश से वन क्षेत्र 20 फीसदी से बढ़कर 23 फीसदी हो गया है। हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए केजरीवाल सरकार ने 26 फरवरी से पौधरोपण महाअभियान शुरू करने का फैसला लिया। मंगलवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय इस संबंध में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
बैठक में तय हुआ कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 26 फरवरी को बेला फार्म से पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत करेंगे। इस साल 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। 30 से ज्यादा एजेंसियों के साथ हुई बैठक के बाद गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस साल 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें 20 लाख बड़े पौधे और 25 लाख झाड़ियां लगाई जाएंगी और 7 लाख पौधे दिल्ली के लोगों को वितरित किए जाएंगे। पिछले साल हमने 42 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
बॉक्स
सुधर रही है दिल्ली
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर सुधर रहा है। इस बार अंतरराष्ट्रीय चार्ट में विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली नहीं था। 26 फरवरी के दिन 20 हजार पौधों लगाए जाएंगे। गोपाल राय ने थर्ड पार्टी ऑडिट रिपोर्ट को लेकर एक्सपर्ट कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। यह कमेटी थर्ड पार्टी ऑडिट रिपोर्ट का अध्ययन करेगी कि किस प्रकार के तथा किस जगह पर पौधों का सरवाइवल रेट ज्यादा है। इस अध्ययन से जो निष्कर्ष आएगा उसी आधार हम संबंधित एजेंसियों को निर्देश दे सकेंगे कि किस जमीन और किस प्रकार के पौधे लगाएं।
विज्ञापन
बॉक्स
दिल्ली वाले दें सहयोग
मंत्री ने कहा कि दिल्ली को पर्यावरण के क्षेत्र में विश्वस्तर पर आगे बढ़ाने के लिए सभी लोग सरकार के साथ अपनी सहभागिता दें। इस अभियान से ना केवल दिल्ली के हरित क्षेत्र में वृद्धि होगी बल्कि भविष्य में प्रदूषण की समस्या से लड़ने का रोडमैप भी तैयार होगा।