फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida's Aashivi Tripathi wins two silver medals at the Bangkok Skating Championship.

Noida News: बैंकॉक स्केटिंग चैंपियनशिप में ग्रेनो की आशीवी त्रिपाठी ने जीते दो रजत पदक

Mon, 29 Jun 2026 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida's Aashivi Tripathi wins two silver medals at the Bangkok Skating Championship.
स्केटर आशीवी त्रिपाठी। स्रोत परिजन - फोटो : samvad
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की उभरती स्केटर आशीवी त्रिपाठी ने बैंकॉक में आयोजित फेडरेशन ऑफ रोलर स्पोर्ट्स इंटरनेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो रजत पदक जीतकर जिले और देश का नाम रोशन किया है। आशीवी ने 500 मीटर और 1000 मीटर स्पर्धा में प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किए। थाईलैंड के बैंकॉक में 27 से 29 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्रेनो वेस्ट स्थित गैलेक्सी वेगा सोसाइटी की निवासी आशीवी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। इस उपलब्धि पर गैलेक्सी वेगा एओए ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed