{"_id":"674435a5100d815001030e9c","slug":"greater-noida-young-man-threatens-with-pistol-in-middle-of-road-video-viral-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में खुलेआम गुंड़ागर्दी: बीच सड़क युवक ने पिस्टल से दी धमकी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में खुलेआम गुंड़ागर्दी: बीच सड़क युवक ने पिस्टल से दी धमकी, वीडियो वायरल
Mon, 25 Nov 2024 02:00 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:00 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में एक युवक ने खुलेआम पिस्टल निकाल कर धमकी दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिस्टल निकालकर युवक को धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
बीच सड़क गुंड़ागर्दी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी के समीप एक युवक द्वारा खुलेआम पिस्टल से धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को दूसरे पक्ष से विवाद के बाद पिस्टल निकालते और धमकी देते हुए देखा गया।
विज्ञापन
घटना के समय सड़क पर कई लोग गुजर रहे थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बिसरख कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना पुरानी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इस वीडियो को लेकर अफवाहें न फैलाएं। पुलिस कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन