भाई का दोस्त निकला दरिंदा: युवती को होटल में बुला कॉफी में दिया नशीला पदार्थ, उसके बाद की दरिंदगी की हदें पार
पीड़ित युवती ने भाई के दोस्त पर आरोप लगाया है कि अक्तूबर में उसे घुमाने के लिए ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में बुलाया था। आरोपी पीड़िता को खाना खिलाने के लिए नॉलेज पार्क के एक होटल में ले गया। आरोपी ने होटल में ही कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक युवती को नॉलेज पार्क के होटल में बुला कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ये घटना अक्तूबर की है। आरोपी पीड़िता के भाई का दोस्त है। इस मामले में पीड़िता ने फरीदाबाद पुलिस को शिकायत दी थी। फरीदाबाद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर अब गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के नॉलेज पार्क थाने में भेजी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पीड़ित युवती ने फरीदाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए भाई के दोस्त पर आरोप लगाया है कि अक्तूबर में उसे घुमाने के लिए ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में बुलाया था। आरोपी पीड़िता को खाना खिलाने के लिए नॉलेज पार्क के एक होटल में ले गया। आरोपी ने होटल में ही कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने फरीदाबाद में दी।
फरीदाबाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली थी। इस एफआईआर को फरीदाबाद पुलिस ने घटना स्थल ग्रेटर नोएडा का होने के कारण नॉलेज पार्क थाने में भेज दी है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में जीरो एफआईआर स्थानांतरित होकर फरीदाबाद से आई है। एफआईआर के आधार पर जांच की जाएगी। आरोपी का पता केवल गौतमबुद्धनगर लिखा गया है। उसका पूरा पता हासिल कर कार्रवाई की जाएगी।