{"_id":"62cb62761756f23acb348d0f","slug":"greater-noida-you-will-be-able-to-drink-coffee-after-putting-bottle-in-crush-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: क्रश मशीन में बोतल डालने पर पी सकेंगे कॉफी, 10 बस स्टैंड पर मिलेगी ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: क्रश मशीन में बोतल डालने पर पी सकेंगे कॉफी, 10 बस स्टैंड पर मिलेगी ये सुविधा
Mon, 11 Jul 2022 06:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 11 Jul 2022 06:49 AM IST
सार
बोतल के एवज में क्रश मशीन से सिक्का निकलेगा। इससे लोग कियोस्क पर लगी मशीन से कॉफी या चाय पी सकेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक से निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण बस स्टैंड पर ये प्लास्टिक बोतल क्रश मशीन लगाएगा।
विज्ञापन
water bottle
विस्तार
सिंगल यूज प्लास्टिक से निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण बस स्टैंड पर ही प्लास्टिक बोतल क्रश मशीन लगाएगा। इसमें बोतल डालने पर एक सिक्का निकलेगा। इस सिक्के को बस स्टैंड के कियोस्क पर लगी मशीन में डालने से लोग कॉफी या चाय पी सकेंगे। शहर में दस बस स्टैंड पर यह मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अभी लोग शहर में पानी पीने के बाद प्लास्टिक की बोतलों को कहीं पर भी फेंक देते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए अब ऐसे बस स्टैंड पर क्रश मशीनें लगाई जाएंगी जहां अधिक लोगों का आवागमन हो। इससे लोग सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूक होंगे। प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बोतल के एवज में क्रश मशीन से सिक्का निकलेगा। इससे लोग कियोस्क पर लगी मशीन से कॉफी या चाय पी सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन