{"_id":"623d6906b929577c410d4d3c","slug":"greater-noida-villagers-caught-the-thief-who-entered-the-house-at-night-in-dankaur-beat-him-fiercely-died-during-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा : दनकौर में घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा : दनकौर में घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा, उपचार के दौरान मौत
Fri, 25 Mar 2022 12:35 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:35 PM IST
सार
कनारसी गांव निवासी नरेश ने बताया कि उनके घर में रात में एक चोर घुस आया था। आशंका है कि वह बच्चा-चोरी के लिए आया था।आवाज होने पर घर वाले जाग गए और उन्होंने चोर को पकड़कर पीट दिया।
विज्ञापन
घर में घुसे चोर को पीट-पीटकर मार डाला
- फोटो : social media
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में दनकौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कनारसी गांव निवासी नरेश के घर में में गुरुवार रात एक चोर घुस गया। इससके बाद उसकी पिटाई की गई, जिससे बाद में अस्पातल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
कनारसी गांव निवासी नरेश ने बताया कि उनके घर में रात में एक चोर घुस आया था। आशंका है कि वह बच्चा-चोरी के लिए आया था।आवाज होने पर घर वाले जाग गए और उन्होंने चोर को पकड़ लिया। इसके बाद गांव वालों को बुलाया गया और सभी ने चोर की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद चोर को थाने ले जाया गया, जहां उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।