फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida: Vendors will not be able to steal LPG from cylinders, new technology developed

ग्रेटर नोएडा: सिलेंडर से एलपीजी नहीं चोरी कर पाएंगे वेंडर, नई तकनीक हुई विकसित

Wed, 16 Nov 2022 02:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संदीप वर्मा, ग्रेटर नोएडा
संदीप वर्मा, ग्रेटर नोएडा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Nov 2022 02:00 PM IST
सार

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगे एलपीजी एक्सपो वीक में एलपीजी इक्विपमेंट रिसर्च सेंटर बैगलुरू ने नए शोध की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Greater Noida: Vendors will not be able to steal LPG from cylinders, new technology developed
एलपीजी गैस सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब वेंडर सिलेंडर से एलपीजी चोरी नहीं कर पाएंगे। एलपीजी की टेस्टिंग करने वाली एजेंसी एलपीजी इक्विपमेंट रिसर्च सेंटर बैंगलूरू की ओर से नई तकनीक विकसित की है, जिसमें सिलेंडर उल्टा कर गैस निकालने की कोशिश करने पर भी गैस नहीं निकलेगी।

विज्ञापन


इंडेन, भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनियों की संयुक्त टेस्टिंग और रिसर्च संस्था बैंगलूरू में एलपीजी इक्विपमेंट रिसर्च सेंटर है। रिसर्च सेंटर के मुख्य प्रबंधक संतोष गुप्ता ने बताया कि सिलेंडरों से एलपीजी चोरी की शिकायतों के निवारण के लिए संस्था प्रयास कर रही थी। शिकायतें मिलती थीं कि खाली सिलेंडर के ऊपर नोजल लगाकर भरा सिलेंडर रखकर गैस की चोरी कर ली जाती है। इसके निवारण के लिए अब सिलेंडर में ऐसी तकनीक विकसित की गई है कि जिससे सिलेंडर उल्टा करते ही गैस जाना बंद हो जाएगी। जल्द ही यह परीक्षण पूरा कर इसको एलपीजी कंपनियों को दे दिया जाएगा। इससे सिलेंडरों से गैस चोरी करना आसान नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन


नए चूल्हे से हो सकेगी 8 फीसदी गैस बचत
एलपीजी इक्विपमेंट रिसर्च सेंटर बैँगलूरू संस्थान ने गैस बचत के तरीके ईजाद किए हैं। संस्थान की ओर से हाल ही में एक हाई थर्मल एफिसिएंसी स्टोव बनाया गया है। इस चूल्हे से निकलने वाली करीब 74 फीसदी एलपीजी गैस का उपयोग हो पाता है। वहीं, पूर्व में आने वाले चूल्हे में 66 फीसदी ही गैस का उपयोग हो पाता था। इससे घरों में करीब 8 फीसदी तक एलपीजी अधिक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीक टेस्टर बताएगा सिलेंडर की लीकेज
घरों में आने वाली एलपीजी सिलेंडर में अक्सर लीकेज की शिकायत आती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए एजेंसियों के कर्मियों को एक लीक टेस्टर दिया जाएगा। इसको सिलेंडर के ऊपर लगाने पर सिलेंडर की लीकेज बता देगा। एलपीजी इक्विपमेंट रिसर्च सेंटर बैंगलूरू ने इस उपकरण को बनाया है।


एलपीजी वीक का शुभारंभ
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में मंगलवार को एलपीजी वीक-2022 का शुभारंभ हुआ। शाम पांच बजे आईओसीएल के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने एक्सपो का दौरा किया। इस दौरान देश और विदेश से लगभग 80 कंपनियों ने स्टॉल लगाए हैं। बुधवार को एक्सपो में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप एस पुरी के आने का कार्यक्रम है, वह एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed