फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida two loots worth rupees 10 lac on petrol pumps at different places read detail

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारियों से दो स्थानों पर 10 लाख रुपये लूटे

Fri, 08 Jan 2021 05:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 08 Jan 2021 05:14 PM IST
सार

- सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पिस्टल के बल पर स्कूटी और आठ लाख लूट ले गए बदमाश
- बीटा 2 थाना क्षेत्र में सेंट्रो सवार चार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर दो लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
Greater Noida two loots worth rupees 10 lac on petrol pumps at different places read detail
ग्रेटर नोएडा में दो पेट्रोल पंप पर 10 लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर और बीटा-2 थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूट की दो अलग-अलग वारदातें हुईं। बुलेट सवार दो बदमाशों ने सूरजपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से आठ लाख और बीटा-2 थाना क्षेत्र में सेंट्रो सवार चार बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी सुपरवाइजर अर्जुन और ड्राइवर अंकित स्कूटी पर सवार होकर डिग्गी में आठ लाख रुपये रखकर सूरजपुर के बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कस्बे के पोस्ट ऑफिस  के पास बुलेट सवार 2 बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी स्कूटी रुकवा ली।
विज्ञापन


बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उनकी स्कूटी और उसकी डिक्की में रखे आठ लाख रुपये लूट लिए। दूसरी घटना बीटा-2 थाना क्षेत्र के सिटी पार्क के पास हुई यहां डेल्टा वन पेट्रोल पंप के 2 कर्मचारी सुपरवाइजर तबीयत और सेल्समैन रविकांत बाइक पर सवार होकर रुपया बैंक जमा कराने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह सिटी पार्क के पास पहुंचे इसी दौरान सेंट्रो सवार चार बदमाशों ने उनकी स्कूटी में दो बार टक्कर मारी  इससे दोनों पेट्रोल पंप कर्मचारी स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। तभी बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए।


दोनों मामलों में पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सूरजपुर की घटना के संबंध में डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है ठोस सुराग हाथ लगे हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed