फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida: The girl life was lost due to the negligence of the fraud

ग्रेटर नोएडा: जिस बेटी की 2 माह बाद उठनी थी डोली झोलाछाप की लापरवाही से उठी अर्थी

Tue, 08 Nov 2022 05:10 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज़ एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, दनकौर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Nov 2022 05:10 PM IST
सार

झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने के कारण आज एक युवती की मौत हो गई। परिजन जब तक समझ पाते उससे पहले ही वह अपनी जान गवां चुकी थी।

विज्ञापन
Greater Noida: The girl life was lost due to the negligence of the fraud
झोलाछाप डॉक्टर - फोटो : SELF

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव से जिस बेटी की 2 माह बाद डोली उठने थी आज उस बेटी की घर से अर्थी उठी है मामला दनकौर स्थित रीलखा गांव का है। अब परिवार को बेटी का झोलाछाप से इलाज करा कर पछता रहा है। रीलखा निवासी शंकर नाथ की बेटी ज्योति (18) को  4 दिनों से सामान्य बुखार था। परिवार के लोग कस्बे स्थित क्लिनिक पर उसका इलाज कराने के लिए ले गए थे। पिता ने बताया कि सोमवार रात बेटी की तबीयत खराब होने पर फिर क्लिनिक लेकर गए। 

विज्ञापन


जहां संचालक ने उसे एक इंजेक्शन लगाकर वापस घर भेज दिया। घर जाते समय रास्ते में ही बेटी की मौत हो गई। पिता का कहना है कि जब बेटी बीमार थी तो उन्होंने अन्य अस्पताल ले जाने के लिए संचालक से राय मांगी थी, लेकिन संचालक ने सामान्य बुखार बताकर तबीयत जल्दी ठीक होने का भरोसा दिया था। आरोप है कि संचालक ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, इससे ज्योति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बाद में परिवार के लोगों ने क्लिनिक पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस से शिकायत की है। हंगामा होते देख संचालक फरार हो गया। पीड़ित पिता ने बताया कि अपनी बेटी की करीब 2 माह बाद हरियाणा से शादी की होने वाली थी। कोतवाली प्रभारी राधा रमण सिंह का कहना है कि परिवार की शिकायत लेकर जांच की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed