फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida RWA Corner

Noida News: ग्रेटर नोएडा आरडब्ल्यूए कोना

Sun, 31 Aug 2025 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida RWA Corner
जितेंद्र नेगी ने एओए के अध्यक्ष पद पर ली शपथ
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन की 6 एवेन्यू सोसाइटी में रविवार को एओए का शपथ ग्राहण समारोह आयोजित किया गया। चुनाव समिति की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में जितेंद्र नेगी ने एओए के अध्यक्ष, विवेक क्वात्रा ने सचिव, ममता सिंह ने उपाध्यक्ष और राज कश्यप ने कोषाध्यक्ष पद पर शपथ ली। वहीं अतुल कुमार, गौरव अविनाश चन्द्र, पंकज थापन, अंकुर भोगलीवाल, अतुल गुप्ता और अर्चित जैन को सदस्य पद पर शपथ दिलाई गई। चुनाव समिति में कमल कुमार जैन, दयावंती पांडे, मितेश झा, सुनील कुमार सिंह, दीपक पांडे, जितेंद्र यादव, प्रेम प्रकाश सिंह, चन्द्र शेखर तिवारी शामिल रहें। इस मौके पर ब्रिज मोहन बाली, रजत त्यागी, राहुल मिश्रा, प्रदीप कंसल समेत अन्य निवासी मौजूद रहे। ब्यूरो


संगीता बनीं बीटा-1 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 में रविवार को हुए आरडब्ल्यूए चुनाव में संगीता शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने 291 वोट हासिल की। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मोहित नागर को 68 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विपिन भाटी ने 263 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं अन्य पदों पर निर्विरोध चयन हुआ है। चुनाव के बाद राजवीर सिंह को उपाध्यक्ष, हरेंद्र भाटी को महासचिव और ओम प्रकाश शर्मा को सचिव चुना गया। ब्यूरो
विज्ञापन


पी-3 में 21 को होगा आरडब्ल्यूए चुनाव

ग्रेटरा नोएडा। सेक्टर पी-3 की आरडब्ल्यूए की रविवार को जनरल बॉडी मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की। सुरेंद्र ने बताया कि चुनाव गोल्डन फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज की देखरेख में होगा। साथ ही सेक्टर के 11 निवासी पर्यवेक्षक व वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य भी रहेंगे। पूर्व में अध्यक्ष व महासचिव रहने वाले पदाधिकारी वालंटियर की भूमिका में रहेंगे। चुनाव 21 सितंबर को सामुदायिक भवन में होगा। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 5 बजे के बाद मतगणना कर विजेताओं की घोषणा की जाएगी। नामांकन 5 और 6 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed