{"_id":"6afb0553a888e9f7fb03969f","slug":"greater-noida-national-geospatial-award-for-gbu-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: जीबीयू को राष्ट्रीय भू-स्थानिक पुरस्कार, कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह को भी मिलेगा विशेष सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: जीबीयू को राष्ट्रीय भू-स्थानिक पुरस्कार, कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह को भी मिलेगा विशेष सम्मान
Mon, 16 Nov 2026 07:00 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:00 PM IST
सार
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) को राष्ट्रीय भू-स्थानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और इसे सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय चुना गया है। इसके कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह को भी विशेष सम्मान मिलेगा, क्योंकि वे शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक हैं।
विज्ञापन
जीबीयू को राष्ट्रीय भू-स्थानिक पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को नेशनल जियोस्पेशियल अवॉर्ड्स 2026 के तहत बेस्ट यूनिवर्सिटी नेशनल (ज्यूरी) अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वहीं, विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह को नेशनल जियोस्पेशियल फैकल्टी फेलो अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय को यह सम्मान भू-स्थानिक विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में शैक्षणिक योगदान, शोध, कौशल विकास और जन-जागरूकता के प्रयासों के लिए दिया जाएगा। प्रो. चंदर कुमार सिंह लगातार पांचवें वर्ष स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए हैं। पर्यावरण अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उन्हें 931वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
इस उपलब्धि के बाद जीबीयू उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में भू-स्थानिक शिक्षा के विस्तार के लिए नोडल केंद्र के रूप में काम करने की योजना बना रहा है। साथ ही 2027 से जियोस्पेशियल डेटा साइंस में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रो. सिंह भूजल में आर्सेनिक प्रदूषण पर शोध के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान रखते हैं। उनके करीब 100 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्हें रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री की फेलोशिप भी मिली थी। दोनों पुरस्कार 1 दिसंबर 2026 को आईआईटी बॉम्बे में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
