{"_id":"6757f6fd5a285878ef0be118","slug":"greater-noida-murder-student-body-found-in-suspicious-circumstances-in-car-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida Murder: गाड़ी में संदिग्ध हालात में मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida Murder: गाड़ी में संदिग्ध हालात में मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका
Tue, 10 Dec 2024 01:38 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:38 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में थार गाड़ी में संदिग्ध हालात में एक छात्र का शव मिला है। छात्र की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल, बिसरा सुरक्षित है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में छात्र का मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक थार गाड़ी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हर्ष शर्मा के रूप में हुई, जो दिल्ली का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के परिजनों ने इस मामले को हत्या बताया है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि हर्ष की हत्या की गई है, लेकिन अभी तक पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, तीन दिसंबर की रात नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के शारदा पुश्ता के पास एक थार गाड़ी में हर्ष अचेत अवस्था में पाया गया। गाड़ी अंदर से लॉक थी। युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन रिपोर्ट में मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया।
विज्ञापन
पुलिस ने विसरा प्रिजर्व कर लिया है और अन्य आवश्यक जांच प्रक्रियाएं जारी हैं। पुलिस द्वारा शारदा यूनिवर्सिटी से जानकारी ली गई, जिसमें पता चला कि हर्ष यूनिवर्सिटी का छात्र नहीं था। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने बताया कि हर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारण और परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।