फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida may get the hosting of Pro-Kabaddi League

Noida News: ग्रेटर नोेएडा को मिल सकती है प्रो-कबड्डी लीग की मेजबानी

Sat, 05 Jul 2025 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida may get the hosting of Pro-Kabaddi League
2018-19 में आयोजन शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और 2023-24 के मुकाबले नोएडा स्टेडियम में हुए थे
विज्ञापन

2022 में लीग के मैच बंगलुरू में हुए थे
नितेश कुमार



ग्रेटर नोएडा। प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-12 की मेजबानी ग्रेटर नोएडा को मिल सकती है। यहां का शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जीएमआर ग्रुप के अधिकारियों की पहली पसंद बना हुआ है। इससे पहले भी करीब दो बार स्टेडियम में पीकेएल के संस्करण हो चुके है। आयोजन को लेकर प्राधिकरण तैयार है।



2018 में पहली बार गौतमबुद्ध नगर को पीकेएल की मेजबानी मिली थी। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 2019 में भी लीग के मुकाबले हुए थे। कोरोना के कारण 2020 व 2021 में प्रो-कबड्डी लीग नहीं हुई। 2022 में लीग के मैच बंगलुरू में हुए थे। 2023 और 2024 में नोएडा स्टेडियम में आयोजन हुआ था। जानकारी के अनुसार, इस बार ग्रेटर नोएडा को लीग की मेजबानी मिलने की संभावना जताई जा रही है। गौतमबुद्ध नगर में पांचवीं बार लीग का आयोजन होगा। इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

मैदान में होंगी ये टीमें


इस लीग में बंगाल वॉरियर्स, दबंग दिल्ली केसी, बंगलुरू बुल्स, जयपुर पिंक पैंथर्स, हरियाणा स्टीलर्स, पटना पाइरेट्स, पुणेरी पलटन, यू मुंबा, गुजरात जायंटस, यूपी योद्धा, तमिल अलावा, तेलुगू टाइटंस के बीच मुकाबले देखने को मिलेंगे। इनमें अधिकतर टीमें ग्रेटर नोएडा के चूहडपुर स्थित जेडी कबड्डी अकादमी में अभ्यास करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------



यूपी योद्धा बना सकती है होम मैदान
यूपी योद्धा टीम ने 2018 व 2019 में ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अपना होम मैदान बनाया था। इस बार भी टीम इस स्टेडियम को अपना होम मैदान बन सकती है। यूपी योद्धा टीम ने बीते दो सीजन जेडी अकादमी में अभ्यास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed