{"_id":"63e090ad851f0c2bc60cc909","slug":"greater-noida-girlfriend-killed-lover-mercilessly-for-not-doing-marriage-after-7-years-affair-skeleton-reveal-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल प्रेमिका की हैवानियत: 7 साल का प्यार...शादी की बात आई तो लवर को दी रूह कंपाने वाली मौत, सिर्फ मिला कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल प्रेमिका की हैवानियत: 7 साल का प्यार...शादी की बात आई तो लवर को दी रूह कंपाने वाली मौत, सिर्फ मिला कंकाल
Mon, 06 Feb 2023 11:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:26 AM IST
सार
पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका और उसके परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पूरे मामले का खुलासा किया है। इस संबंध में पुलिस सोमवार दोपहर प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी देगी।
विज्ञापन
युवक का मिला कंकाल, खुला राज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 10 दिन पहले नर कंकाल बरामद कर जांच में जुटी पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि नर कंकाल बिसरख क्षेत्र से लापता हुए युवक रंजीत का था।
विज्ञापन
सात साल संबंध रखने के बावजूद विवाह न करने पर रंजीत की प्रेमिका और उसके परिजनों ने रंजीत को घर बुलाकर उसकी हत्या की फिर उसका शव छुपाया था। रंजीत पर अपनी प्रेमिका का न्यूड वीडियो बनाने का भी आरोप है। बिसरख कोतवाली पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख में रहने वाला रंजीत जून 2022 में अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और पुलिस जांच कर रही थी। इधर 10 दिन पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक नर कंकाल बरामद हुआ जिसकी पहचान करने का प्रयास पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन
इसी प्रयास में सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने खुलासा किया है कि नर कंकाल रंजीत का था। रंजीत की हत्या ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ही रहने वाली उसकी प्रेमिका व परिजनों ने अपने घर बुलाकर की थी।
आरोपियों ने शव को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एकांत स्थान में छुपा दिया था। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस संबंध में पुलिस सोमवार दोपहर प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी देगी।
अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखते हैं युवक-युवती
पुलिस का कहना है कि युवक और युवती अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखते हैं। युवक प्रेस आदि का काम करता था, जबकि युवती अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहती थी। पूर्व में दोनों एक साथ पढ़ते थे उसी दौरान दोनों की दोस्ती और करीबी बढ़ गई थी।