फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida engineering student sweety accident accused arrested was

इंजीनियरिंग छात्रा एक्सीडेंट: ठेकेदार ने नशे की हालत में मारी थी स्वीटी समेत तीन को टक्कर, गिरफ्तार

Mon, 16 Jan 2023 11:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 Jan 2023 11:25 AM IST
सार

आरोपी ने घटना के बाद तुगलपुर में कार की मरम्मत कराई थी  और आगे का शीशा भी बदलवाया था। लगभग 50 मैकेनिकों से पूछताछ और 100 सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी पकड़ा गया।

विज्ञापन
Greater Noida engineering student sweety accident accused arrested was
छात्रा को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में 31 दिसंबर की रात इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा स्वीटी कुमारी समेत तीन छात्रों को कार से टक्कर मारकर फरार हुए ठेकेदार गुलाब सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 31 दिसंबर की रात दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर लौट रहा था। नशे की हालत में उसने टक्कर मारी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने कार के 50 मैकेनिकों से पूछताछ और 100 सीसीटीवी खंगालने के बाद घटना का खुलासा किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। हादसे के बाद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने 11 लाख और अन्य लोगाें ने मिलकर लगभग 30 लाख रुपये की मदद स्वीटी के इलाज के लिए की थी।

विज्ञापन

डेल्टा-1 में किराये पर रहने वाली छात्रा स्वीटी कुमारी 31 दिसंबर की रात अल्फा-2 सेक्टर से अलाव जलाने के लिए सामान लेकर घर लौट रही थी। उसके साथ रूम पार्टनर करसोनी डोंग व छात्र आनगानवा भी थे। डेल्टा-1 गोलचक्कर के पास सड़क पार करते समय एक सफेद सेंट्रो कार ने तीनों को टक्कर मार दी थी। हादसे में स्वीटी को अधिक चोट लगी थी। उसके साथियों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। मगर स्वीटी अभी तक अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीटी अपनी परीक्षा भी नहीं दे पा रही है। आरोपी कार चालक की तलाश में सात टीमें लगाई गई थीं। पुलिस टीम शहर के मैकेनिकों से भी पूछताछ कर रही थी। घटना के दौरान ऑडी समेत तीन कार वहां से गुजरती दिखी थीं।

ऑडी सवार दंपती ने जानकारी दी थी कि सफेद सेंट्रो ने तीनों को टक्कर मारी थी। लेकिन वह कार का पूरा नंबर नहीं बता पाए थे। लगभग 50 मैकेनिकों से पूछताछ के बाद पता चला कि एक जनवरी को तुगलपुर में एक सफेद सेंट्रो की मरम्मत कराई गई थी। यहां से कार नंबर की जानकारी होने पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाने के सामने सेक्टर में मिला आरोपी

पुलिस की सात टीमें आरोपी को आठ किलोमीटर के दायरे में तलाशती रहीं। पर्याप्त व बेहतर गुणवत्ता के सीसीटीवी नहीं लगे होने के कारण कार का नंबर भी ट्रैस नहीं हो पा रहा था। वहीं, आरोपी बीटा-2 थाने के सामने स्थित सेक्टर के एच ब्लाक स्थित घर में छुपा रहा। आरोपी ने बताया कि हादसे के दौरान नशे में होने के कारण उसे कुछ होश नहीं था कि वह कैसे घर पहुंचा और घायलों का क्या हुआ। लेकिन आरोपी ने अगले दिन ही पुलिस को चकमा देने के लिए कार की मरम्मत आदि करानी शुरू कर दी। बताया गया है कि आरोपी पूर्व में प्राधिकरण के लिए भी ठेके पर काम कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed