फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Authority: Late night assurance from officials, farmers' strike ended at 1.30 pm

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण: अधिकारियों से देर रात मिला आश्वासन, रात 1.30 बजे खत्म हुआ किसानों का धरना

Tue, 28 Dec 2021 06:19 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 28 Dec 2021 06:19 PM IST
सार

किसान नेताओं ने बताया कि 18 अक्तूबर को किसानों ने प्राधिकरण के बाहर धरना दिया था। तब अधिकारियों ने शासन से वार्ता कर उनकी मांगों को रखे जाने और 27 दिसंबर तक समाधान खोजने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
Greater Noida Authority: Late night assurance from officials, farmers' strike ended at 1.30 pm
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं होने से नाराज किसान भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अराजनीतिक के बैनर तले ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर यमुना प्राधिकरण (यीडा) कार्यालय में दाखिल हो गए। किसानों ने यीडा दफ्तर पर ताला लगा दिया। इसके बाद अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने रात 1.30 बजे धरना खत्म किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि चार जनवरी तक आबादी और 10 परसेंट भूखंड के मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


किसान वहीं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। देर शाम को प्राधिकरण कर्मियों को किसानों ने जाने दिया। हालांकि कर्मियों के वाहन कार्यालय में रह गए। भाकियू (अराजनीतिक) के जिलाध्यक्ष अनित कसाना के नेतृत्व में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में किसान यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पहुंचे। यहां से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर यीडा कार्यालय रवाना हुए।

विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रैक्टर-ट्राली लेकर किसान यीडा परिसर पहुंचे। किसान यमुना प्राधिकरण के दफ्तर की ओर चले तो पुलिस फोर्स ने उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान काफी देर तक नारेबाजी, धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। मौके पर किसानों को रोकने के लिए प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों गेटों पर ताले लगा दिए।

वहीं, किसानों ने ताला लगा दिया। अधिकारियों के कहने के बाद भी उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रालियां दफ्तर परिसर से नहीं हटाए। इस दौरान मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश महासचिव पवन खटाना, जिलाध्यक्ष अनित कसाना, एनसीआर अध्यक्ष सुभाष चौधरी, मटरू नागर, सुनील प्रधान, परविंदर अवाना, संदीप अवाना, संदीप खटाना, सुमित तंवर, रविंद्र भगत, ज्ञानी सरपंच, शैलेंद्र बैसोया आदि किसान नेता मौजूद रहे।

बातचीत विफल होने के बाद भी पंचायत 

अधिकारियों ने कुछ किसान नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया। देर शाम तक प्राधिकरण अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच दो दौर में चली वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद किसानों ने अपनी पंचायत की। पंचायत में किसान नेताओं ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का फैसला किया है। इसके बाद रात 1.30 बजे किसानों ने अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। 

27 दिसंबर तक समाधान का दिया गया था आश्वासन 

किसान नेताओं ने बताया कि 18 अक्तूबर को किसानों ने प्राधिकरण के बाहर धरना दिया था। तब अधिकारियों ने शासन से वार्ता कर उनकी मांगों को रखे जाने और 27 दिसंबर तक समाधान खोजने का आश्वासन दिया था। किसानों ने 68.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा, 10 फीसदी आबादी वाले प्लाट, बैकलीज, आबादी निस्तारण, मूल निवासियों को रोजगार, क्षेत्र में विकास कार्य के मुद्दे थे, जिनकी आज तक सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed