फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Authority Fines 7 Builders 54 Lakh for Dumping Untreated Sewage into Drains

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का एक्शन: सात बिल्डरों पर लगाया 54 लाख रुपये का जुर्माना, ये कमी मिलने पर एफआईआर

Fri, 12 Sep 2025 08:46 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Sep 2025 08:46 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 7 बिल्डरों पर अशोधित सीवेज नाले में गिराने के लिए 54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और दोबारा कमी पाए जाने पर एफआईआर की चेतावनी दी। राजहंस रेजिडेंसी, पैरामाउंट इमोशंस, देविका होम्स, कैपिटल एथिना, पंचशील हाइनिस, जेएम फ्लोरेंस और पंचशील ग्रीन्स-2 पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Greater Noida Authority Fines 7 Builders 54 Lakh for Dumping Untreated Sewage into Drains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एसटीपी के अक्रियाशील मिलने और सीवरेज को शोधित किए बिना नाले में गिराने पर 7 बिल्डरों पर 54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना की रकम शीघ्र जमा कराने और दोबारा जांच में कमी मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने, लीज डीड और भवन नियमावली की शर्तों के अनुरूप कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। प्राधिकरण की ओर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एसटीपी का निर्माण कराया जा रहा है। आईटी सिटी में भी एसटीपी बनाने को मंजूरी दी है, लेकिन ग्रेटर नोएडा के कुछ बिल्डर बहुमंजिला आवासीय इमारतों से निकलने वाले सीवेज को शोधित करने में लापरवाही बरत रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीवर विभाग ने ऐसे बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने 7 बिल्डरों पर 54 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि सेक्टर एक स्थित राजहंस रेजिडेंसी, पैरामाउंट इमोशंस, देविका होम्स, कैपिटल एथिना और पंचशील हाइनिस, टेकजोन- 4 स्थित जेएम फ्लोरेंस और सेक्टर 16 स्थित पंचशील ग्रीन्स -2 शामिल हैं। जुर्माने की रकम एनजीटी के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


चालान की एक प्रति प्राधिकरण को उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही सीवेज को शोधित कर साफ पानी को रियूज करने को कहा है। प्राधिकरण की टीम दोबारा एसटीपी की जांच करने जाएगी और अगर खामी पाई जाती है तो एनजीटी और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पारित आदेशों के अनुसार सीआरपीसी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लीज डीड एवं भवन नियमावली के शर्तों के अनुसार कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि बिना शोधित किए सीवरेज को नाले में गिराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीवर विभाग की टीम सोसाइटियों में बने एसटीपी और उससे शोधित पानी की नियमित रूप से जांच करती रहेगी।

बिल्डर सोसाइटी सेक्टर             जुर्माने की रकम
1. राजहंस रेजिडेंसी ---सेक्टर -1 --5 लाख रुपए
2. पैरामाउंट इमोशंस-- सेक्टर --1 ---5 लाख रुपए
3. देविका होम्स --सेक्टर -1 ---10 लाख रुपए
4. कैपिटल एथिना--सेक्टर- 1---5 लाख रुपए
5. पंचशील हाईनिस-- सेक्टर- 1 ---12 लाख रुपए
6. जेएम फ्लोरेंस --टेकजोन-4--- 5 लाख रुपए
7. पंचशील ग्रीन्स टू-- सेक्टर -16--- 12 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed