फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Authority, CEO

Noida News: मलेशियाई संस्था लिंकन यूनिवर्सिटी ग्रेनो में विवि बनाएगा

Tue, 07 Feb 2023 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida Authority, CEO
मलयेशियाई संस्था लिंकन यूनिवर्सिटी ग्रेनो में विवि बनाएगा
विज्ञापन


ग्रेनो प्राधिकरण से मांगी 150 एकड़ जमीन, 50 हजार छात्रों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा

2000 करोड़ का संस्था करेगी निवेश और पांच हजार लोगों को मिलेगा सीधा रोजगार



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मलयेशियाई शिक्षण संस्थान लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज ने ग्रेनो प्राधिकरण के समक्ष इंटीग्रेटेड विश्वविद्यालय चलाने का प्रस्ताव प्राधिकरण के समक्ष रखा है। मंगलवार को संस्था के प्रबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी से मिला। प्राधिकरण ने प्रबंधन को जमीन देने के लिए हरी झंडी दे दी है। 14 फरवरी के बाद आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संस्था ने करीब 150 एकड़ भूमि मांगी है। इस जमीन पर 2000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा तो 50 हजार छात्र उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।


लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अमिया भौमिक और कार्यकारी निदेशक डॉ. अब्दुल रफीक ने ग्रेनो प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी से मुलाकात की। उन्होंने ग्रेनो में इंटीग्रेटेड यूनिवर्सिटी खोलने की इच्छा जताई। प्राधिकरण ने नॉलेज पार्क पांच, टेकजोन दो और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के पास जमीन का प्रस्ताव दिया है। संस्था को तीनों ही जमीन पसंद आ गई है। संस्था ने 2000 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। यूनिवर्सिटी में 50 हजार छात्रों को उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी और पांच हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed