{"_id":"64b67c8218ba38b57b09cf90","slug":"greater-noida-25-lakh-robbery-in-a-doctor-house-and-murder-of-daughter-2023-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में बड़ी वारदात: डॉक्टर के घर में दिनदहाड़े 14 साल की बेटी की हत्या, 25 लाख लेकर हत्यारा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में बड़ी वारदात: डॉक्टर के घर में दिनदहाड़े 14 साल की बेटी की हत्या, 25 लाख लेकर हत्यारा फरार
Tue, 18 Jul 2023 05:21 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 18 Jul 2023 05:21 PM IST
सार
ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर के घर में घुसकर 25 लाख रुपये की लूटपाट की। इतना ही नहीं लूटपाट के दौरान बेटी की हत्या भी कर दी।
विज्ञापन
डीसीपी टीम के साथ पीसी करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा इलाके में एक लूटपाट की घटना सामने आई है। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर के घर में घुसकर 25 लाख रुपये की लूटपाट की। इतना ही नहीं इस घटना के दौरान डॉक्टर की बेटी की हत्या भी कर दी गई। परिवार मूल रूप से मेरठ के हस्तिनापुर का रहना वाला है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर सुदर्शन बैरागी अपनी 14 साल की बेटी शिल्पी को अकेले घर पर छोड़कर, अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सुबह क्लिनिक चले गए थे। जब दोपहर में एक बजे के आस पास घर लौटे तो देखा कि उनकी बेटी के गले में चुन्नी लगी हुई थी। बच्ची के मुंह में हल्का सा ब्लड आया हुआ था। जिसके बाद तुरंत ही बच्ची को फेलिक्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची के पिता के अनुसार, उनके घर पर रखे लगभग 25 लाख रुपए गायब थे। अभी कुछ दिनों पूर्व एक प्लाट की बिक्री की थी। यह उसी प्लाट के पैसे थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। परिजनों को एक परिचित पर शक है। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर डीसीपी सेंट्रल जोन मय पुलिस बल के मौजूद हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि दर्ज मामले के अनुसार ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन