{"_id":"6993c63833c885dded02f242","slug":"greater-noida-150-people-fell-ill-after-eating-buckwheat-flour-12-patients-in-hdu-and-one-elderly-person-in-i-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: कुट्टू का आटा खाने से 150 लोग बीमार, 12 मरीज एचडीयू में और एक बुजुर्ग आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: कुट्टू का आटा खाने से 150 लोग बीमार, 12 मरीज एचडीयू में और एक बुजुर्ग आईसीयू में भर्ती
Tue, 17 Feb 2026 07:07 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:07 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में रात साढ़े 11 बजे के करीब न्यूमेड अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराने के लिए अफरातफरी मच गई। 15 बेड की इमरजेंसी में 37 मरीजों के पहुंचने पर इमरजेंसी की बाहर लॉबी में बेड की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
कुट्टू का आटा
- फोटो : freepik
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में रात साढ़े 11 बजे के करीब न्यूमेड अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराने के लिए अफरातफरी मच गई। 15 बेड की इमरजेंसी में 37 मरीजों के पहुंचने पर इमरजेंसी की बाहर लॉबी में बेड की व्यवस्था की गई। अस्पताल प्रशासन ने चार सोसाइटी से आए 37 मरीजों को इलाज देना शुरु किया। जिन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि 37 मरीजों में से 10 की हालात में सुधार होने के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं 12 मरीज एचडीयू में भर्ती हैं। रॉयल कोर्ट निवासी एक बुजुर्ग का इलाज आईसीयू में चल रहा है। उन्होंने बताया कि 37 में से करीब 6 बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बच्चों की आयु 5 से 12 वर्ष तक है। दो से तीन परिवार के सात से आठ से मरीज भर्ती है। सभी लोगों ने शाम के समय व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे का सेवन किया था। महाशिवरात्रि पर 5 सोसाइटियों व एक गांव में रहने वाले पीड़ितों ने एक ही ब्रांड का आटा खाया था।
विज्ञापन