{"_id":"6127f17a8ebc3e7a191cafd2","slug":"grandma-made-her-face-sweet-first-then-said-to-bring-gold-medal-grnoida-news-noi6012146104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी ने पहले मुंह मीठा कराया फिर कहा स्वर्ण पदक लाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी ने पहले मुंह मीठा कराया फिर कहा स्वर्ण पदक लाना
विज्ञापन
मिठाई खिलाकर वरुण को विदा करती दादी सुमित्रा।
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। टोक्यो ओलंपिक के बाद अब पैरालंपिक की रणभेरी बज चुकी है। जमालपुर के रहने वाले ऊंची कूद के पैरालंपिक खिलाड़ी वरुण भाटी बृहस्पतिवार शाम को टोक्यो के लिए रवाना हो चुके हैं। उनकी विदाई से पहले दादी सुमित्रा ने पोते को जीत का आशीर्वाद देकर मुंह मीठा कराया। इसके बाद रुंधे गले से स्वर्ण पदक लेकर आने की बात कहकर विदा किया। वरुण के पिता हेमराज सिंह व मां राकेश समेत परिवार के अन्य लोगों ने भी उन्हें आशीर्वाद देकर विदा किया।
खिलाड़ी वरुण भाटी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण काफी समय तक मैदान से बाहर रहे, लेकिन घर में ही जिम के उपकरण लगाकर फिटनेस बनाए रखी। इसकी बदौलत उनका चयन टोक्यो पैरालंपिक के लिए हुआ है। उन्होंने पिछली बार रियो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इसके बाद एशियन गेम्स समेत अन्य खेलों में भी उम्दा प्रदर्शन किया है। उन्होंने भरोसा जताया है कि इस बार टोक्यो में वह स्वर्ण पदक पर निशाना साधेंगे। इनके अलावा ऊंची कूद के खिलाड़ी जेवर निवासी प्रवीण कुमार 28 को टोक्यो रवाना होंगे। वहीं, जिलाधिकारी सुहास एलवाई भी बैडमिंटन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह 27 अगस्त को टोक्यो के लिए रवाना होंगे।
‘मैदानों को दुरुस्त कर कोच समेत अन्य संसाधनों की करेंगे व्यवस्था’
बिसरख ब्लॉक प्रमुख अप्रीत कौर ने कहा कि गांवों में शिक्षा का स्तर सुधारने, शुद्ध जलपूर्ति करने और विकास कार्य करने को लेकर छह समितियों का बिसरख ब्लॉक में गठन किया गया है। गांव-गांव में खेल के मैदानों को दुरुस्त करके कोच समेत अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए तैयार किया जा सकेगा। अप्रीत कौर बृहस्पतिवार को बिसरख ब्लॉक के सभागार में आयोजित बैठक में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि इसके लिए छह समन्वय समितियों का गठन किया गया है। प्रत्येक समिति में क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ब्लॉक के सभी गांवों के अंतिम व्यक्ति तक विकास कैसे पहुंचे, इसको ध्यान में रखने के लिए छह समितियां बनाई हैं, जिसमें नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति और जल प्रबंधन समिति शामिल है। प्रत्येक समिति में एक प्रमुख होगा, छह सदस्य होंगे, सभी गांव के क्षेत्रिय पंचायत सदस्य होंगे। वहीं ग्रामीण स्तर पर युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए गांवों में खेल के मैदानों का विकास कराया जाएगा।
पहले चरण में दूजाना व आकिलपुर स्थित स्टेडियम का विकास किया जाएगा। उनमें खिलाड़ियों की जरूरत के संसाधन मुहैया कराएं जाएंगे। इसमें जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के मार्गदर्शन में कार्य किया जाएगा। वहीं ब्लॉक की दूरी क्षेत्र के गांवों से ज्यादा होने पर चर्चा हुई। ब्लॉक को जीटी रोड पर लाने के लिए मांग उठी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी नेहा सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शोमेंद्र नागर सहित ब्लॉक स्टाफ मौजूद रहा।