फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Grand rally of India alliance on 31st March at Ramlila Maidan

Noida News: रामलीला मैदान में 31 मार्च को इंडिया गठबंधन की महारैली

Sun, 24 Mar 2024 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Grand rally of India alliance on 31st March at Ramlila Maidan
भाजपा को घेरने के लिए गठबंधन के घटक दलों के अधिकतर बड़े नेता शामिल होंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इंडिया गठबंधन भाजपा को घेरने में जुट गया है। इसी कड़ी में भाजपा के खिलाफ 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली करने का ऐलान किया गया है। इसमें गठबंधन के घटक दलों के अधिकतर बड़े नेता शामिल होंगे।
आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, सीपीआई-एम के राजीव कुंवर, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और आप सरकार में मंत्री आतिशी व सौरभ भारद्वाज ने रविवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में रामलीला मैदान में महारैली करने की जानकारी दी। इस मौके पर गोपाल राय ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या कर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। उनके इस कदम से देश में संविधान, लोकतंत्र और सांविधानिक संस्थाओं से मोहब्बत करने वाले लोगों में आक्रोश है। प्रधानमंत्री पूरे देश में एक-एक कर संपूर्ण विपक्ष को खत्म करने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। विधायकों की खरीद फरोख्त की जा रही है और लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। विपक्षी दलों के नेताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जा रहा है। साजिश के तहत केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आरजेेडी के तेजस्वी यादव समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में गठबंधन के नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर चुप कराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरा विपक्ष एकजुट होकर खड़ा हुआ है। दिल्ली के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन


60 करोड़ का मनी ट्रेल भाजपा के खाते में मिला : गोपाल
गोपाल राय ने कहा कि भाजपा बार-बार केजरीवाल और विपक्ष के नेताओं को भ्रष्टाचार करने के आरोप में गिरफ्तार करने की बात कर रही है, जबकि चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भाजपा के भ्रष्टाचार के आरोपों की धज्जियां उड़ा दी हैं। चुनावी बॉन्ड के जरिये चंदा चोरी का काला चिट्ठा देश के सामने आ गया है। भाजपा दो सालों से शराब घोटाले की जांच करा रही है और कह रही है कि अभी मनी ट्रेल ढूंढ़े जा रहे हैं। सीबीआई, ईडी और आईटी कोई सबूत नहीं ढूंढ पाई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चंदे की जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होने पर मनी ट्रेल सामने आ गया। करीब 60 करोड़ रुपये का मनी ट्रेल भाजपा के खाते में मिला हैं। इस मामले में जांच एजेंसियाें की कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश में लोकतंत्र को खतरा: लवली
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि पूरे देश में लोकतंत्र को खतरा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए मुहिम छेड़ रखी है और कांग्रेस मजबूती के साथ लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगियों के साथ खड़ी है। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने कम उम्र में शहादत और महात्मा गांधी ने देश के लोगों को करो या मरो का नारा लोकतंत्र की खुली हवा में सांस लेने के लिए दिया था, लेकिन आज जिस तरह का माहौल है, उसकी कल्पना महात्मा गांधी और भगत सिंह समेत अन्य शहीदों ने नहीं की होगी। भाजपा चुनाव में किसी भी तरह का हथकंडा अपनाने से गुरेज नहीं कर रही है। देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस का बैंक खाता चुनाव से पहले सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed