फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Grand events will be held at 11 places on Yoga Day

Noida News: योग दिवस पर 11 जगह पर होंगे भव्य आयोजन

Wed, 18 Jun 2025 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Grand events will be held at 11 places on Yoga Day
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यमुना तट पर करेंगी योग, सोमा-द आयुर्वेदिक किचन का उद्घाटन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली सरकार 11 जगहों पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री यमुना तट पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को शालीमार बाग महर्षि आयुर्वेद अस्पताल में ‘सोमा-द आयुर्वेदिक किचन’ के उद्घाटन के मौके पर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की प्राचीन परंपराओं को पुनर्जीवित कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वभर से लोग आज आयुर्वेद पर भरोसा जताते हैं। दिल्ली उनके इलाज का प्रमुख केंद्र बन गया है। उन्होंने एम्स आयुर्वेद से लेकर अन्य सरकारी व निजी आयुर्वेदिक संस्थानों की सराहना करते हुए कहा कि ये संस्थान न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संभाल रहे हैं, बल्कि उसे आगे भी बढ़ा रहे हैं। भारत का ये सौभाग्य है कि यहां एलोपैथी के साथ आयुर्वेद, योग और अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का वैज्ञानिक ज्ञान मौजूद है। ये हजारों साल से हमारे ग्रंथों और परंपराओं में संरक्षित है। उन्होंने सभी चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और संस्थानों से आह्वान किया कि वे इस धरोहर को आगे बढ़ाएं जिसमें सरकार हरसंभव सहयोग देगी।
विज्ञापन


पिछली सरकार ने योग को राजनीतिक चश्मे से देखा
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग दिवस पर सरकार पहली बार 11 जगहों पर बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम करेगी। पिछली सरकार योग को राजनीतिक चश्मे से देखती रही, लेकिन अब दिल्ली में जनता की सरकार है। योग को एक सांस्कृतिक और स्वास्थ्य संबंधी अभियान के रूप में अपनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमा किचन में मिलेट्स से बनता है भोजन
सीएम ने सोमा किचन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर मिलेट्स आधारित भोजन की लोकप्रिय रील देखी, जिससे प्रभावित होकर वे शालीमार बाग स्थित इस स्थान पर पहुंचीं। यहां हर व्यंजन मिलेट्स और प्राकृतिक अनाज से तैयार किया गया है, जो न केवल स्वादिष्ट, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक है। मिलेट्स कभी भारतीय रसोई का हिस्सा थे, लेकिन आज की पीढ़ी से वह धीरे-धीरे दूर होते जा रहे हैं। जब यही अनाज विदेशी पैकेजिंग में लौटते हैं तो उन्हें ट्रेंडी सुपरफूड कहा जाता है, जबकि वे हमारे घरों की परंपरा में सदियों से मौजूद हैं। प्रधानमंत्री ने मिलेट्स को राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर पुनर्जीवित करने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाई है, जिससे यह एक हेल्दी जीवनशैली का हिस्सा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed