फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Grabbed Rs 18 lakh from two friends by opening an office in the name of Swachh Bharat

Noida News: स्वच्छ भारत के नाम से दफ्तर खोलकर दो दोस्तों से 18 लाख हड़पे

Tue, 09 Jan 2024 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 18 lakh from two friends by opening an office in the name of Swachh Bharat
स्वच्छ भारत के नाम से दफ्तर खोलकर दो दोस्तों से 18 लाख ठगे
विज्ञापन

- सोसाइटी में सफाई के ठेके के नाम पर ठगी, न ठेका दिलाया और न रुपये लौटाए
- ग्रेनो वेस्ट गौड़ सिटी सेंटर का दफ्तर बंद कर आरोपी फरार, एमडी समेत चार पर केस

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी सेंटर मॉल में स्वच्छ भारत के नाम से दफ्तर खोलकर मॉल और सोसाइटियों में सफाई का ठेका दिलाने के नाम पर ठगी की गई। आरोपियों ने दो दोस्तों से 18 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर दफ्तर बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने हैबतपुर निवासी अवनीश शर्मा की शिकायत पर मैनेजिंग डायरेक्टर मूलरूप से पश्चिमी बंगाल निवासी शहर्फुर उर्फ शरीफ समेत राकेश झा, रत्नाकर, विजय व अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अवनीश शर्मा ने बताया कि शरीफ ने गौड़ सिटी सेंटर मॉल में स्वच्छ भारत के नाम से दफ्तर खोला था। राकेश झा, रत्नाकर और विजय खुद को उसका साझेदार बताते थे। आरोपियों ने अवनीश और उनके दोस्त संजय यादव को मॉल व सोसाइटियों में सफाई का ठेका दिलाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने अवनीश शर्मा से 11 लाख रुपये और उनके दोस्त संजय यादव से सात लाख रुपये ठेके के नाम पर ले लिए। कई दिन तक आरोपियों ने दोनों दोस्तों को रुपये नहीं लौटाए और टरकाते रहे। इसके बाद आरोपी दफ्तर बंद कर फरार हो गए। इस पर पीड़ितों ने बिसरख कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। बिसरख पुलिस ने सभी आरोपियोें पर अमानत में खयानात की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में कई से की ठगी
अवनीश का कहना है कि जब वह आरोपियों के दफ्तर में रुपये मांगने जाते थे तो गौतमबुद्ध नगर के अलावा गाजियाबाद के भी कई लोग उनसे रुपये मांगने आते थे। आरोपियों ने बड़ी संख्या में लोगों से ठगी की है। कुछ लोगों ने इस मामले में गाजियाबाद पुलिस से भी शिकायत की है। बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed