फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government to deliver their sevices to common man

सरकार का मकसद अंतिम व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ : परिवहन मंत्री

Wed, 25 Dec 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Government to deliver their sevices to common man
नूंह। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती व पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्म दिवस को पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनता के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है। विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

देश और समाज की सेवा वही व्यक्ति कर सकता है, जिसके मन में सेवा का भाव हो। सरकार ने पिछले 5 साल में विकास कार्यों को गति देने का काम किया है। सरकार ने ऑनलाइन टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया है। गुड गवर्नेंस के माध्यम से सरकार ने अंत्योदय केंद्र, सरल केंद्र और गांव में अटल सेवा केंद्रों की स्थापना की है, जिसके माध्यम से आमजन को उनके घरों के नजदीक सरकार की सभी योजनाएं दी जाती है। परिवहन मंत्री ने कहा कि अंत्योदय का अर्थ है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उदय करना यानी उसे योजनाओं व सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने से हमें, विशेषकर हमारी युवा पीढ़ी को उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जानने व समझने का मौका मिलता है। इससे हमारे युवाओं को इन महापुरुषों के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा मिलती है। सरकार ने स्वर्गीय अटल जी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है, ताकि लोगों को समय पर सरकारी सेवाएं दी जा सकें।
विज्ञापन

सेवा केंद्रों के माध्यम से किसानों, छात्रों, दुकानदारों, व्यापारियों, उद्योगपतियों को ऑनलाइन सेवा देने का काम सरकार ने किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से संगीता कालिया, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, नगराधीश गजेंद्र सिंह, सीईओ जिला परिषद प्रदीप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य, जाहिद हुसैन बाई, ज्ञानचंद आर्य, शिवराम शर्मा, सुरेश बघेल, प्रनीत जसवानी, डीईओ सुरजभान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सुशासन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम से प्रदेश के सभी 22 जिलों की वेबसाइट, सरल पोर्टल की अतिरिक्त सेवाएं, लोकायुक्त पोर्टल, लाल डोरा मुक्त गांव, सिरसी का डिजिटल मैप का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed