फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Government should fulfill its promise to confirm guest teachers'

Noida News: ‘गेस्ट टीचर्स को पक्का करने का वादा पूरा करे सरकार’

Thu, 11 May 2023 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
'Government should fulfill its promise to confirm guest teachers'
एसोसिएशन बोली - आप सरकार विधानसभा में जल्द ही नियमित करने का कानून बनाए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दिल्ली सरकार के गेस्ट टीचर्स को पक्का करने की उम्मीद जगी है। गेस्ट टीचर्स भी मांग कर रहे हैं कि दिल्ली सरकार अब नौ साल पुराने वादे को पूरा करे, चूंकि अब शक्तियां मिलने के कारण नियमित करने का मामला पूरी तरह से दिल्ली सरकार के हाथ में आ गया है। ऐसे में सरकार विधानसभा में जल्द ही नियमित करने का कानून बनाए।


दिल्ली के सरकारी स्कूलों में करीब 20 हजार गेस्ट टीचर्स हैं। यह कहा जा रहा था कि गेस्ट टीचर्स से संबंधित फाइल उपराज्यपाल के पास अटकी है। ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव शोएब राणा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल मामले में सर्विसेज की शक्ति दिल्ली सरकार को दी है। इस तरह से विधानसभा को कानून बनाने की शक्ति मिल गई है। ऐसे में गेस्ट टीचर्स को नियमित करने का जो मामला सात-आठ साल से अटका हुआ है, अब वह पूरी तरह से दिल्ली सरकार के हाथ में आ गया है। दिल्ली सरकार अब गेस्ट टीचर्स को नियमित करने का कानून विधानसभा में बना सकती है। अब सरकार को कोई बहाना नहीं बनाना चाहिए। दिल्ली सरकार चाहे तो वर्ष 2017 में गेस्ट टीचर्स को नियमित करने का जो बिल विधानसभा में पास किया था, उसकी आपत्तियों को दूर कर उपराज्यपाल से पास कराकर नियमित कर सकती है। इसके अलावा फिर से विधानसभा में गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण का नया बिल बनाकर गेस्ट टीचर्स को नियमित कर सकती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed