फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government offices will not be cut, Janseva Sadan inaugurated

Noida News: सरकारी दफ्तरों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, जनसेवा सदन का शुभारंभ

Fri, 04 Jul 2025 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Government offices will not be cut, Janseva Sadan inaugurated
मुख्यमंत्री व विभागों के वरिष्ठ अधिकारी रोज नागरिकों से मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कहा- यह सदन जनता और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी की जनता को अब समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन का उद्घाटन करते हुए इसे जनता और शासन के बीच मजबूत सेतु बताया। सिविल लाइंस स्थित 2/8 राज निवास मार्ग पर बने इस सदन में मुख्यमंत्री सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन नागरिकों से मिलेंगे और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें दिल्लीवासियों के कल्याण और मां भारती के सम्मान की कामना की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सदन सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि दिल्ली सरकार की जवाबदेही, पारदर्शिता और जनभागीदारी की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। इसके अलावा यह सदन दिल्ली के हर नागरिक की चिंता, सुझाव और समाधान का केंद्र बनेगा। हमारा प्रयास है कि कोई भी दिल्लीवासी अपनी समस्या लेकर भटके नहीं, सीधे यहां आए और समाधान पाए।
विज्ञापन

जनसेवा सदन की कार्यप्रणाली अत्यंत व्यवस्थित और तकनीक-सक्षम होगी। यहां शिकायतों का डिजिटल पंजीकरण, समाधान की समयसीमा तय करना, फॉलोअप की निगरानी, सुझाव पंजीकरण और परामर्श जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। हर विभाग के अधिकारी निर्धारित समयावधि में जनता से मिलेंगे और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सदन उस परंपरा का विस्तार है जो जनता के विश्वास पर आधारित है। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में सरकार और जनता के बीच संवाद की कमी थी, लेकिन अब हमारी सरकार हर नागरिक की आवाज सुनने व उसका समाधान देने के लिए तत्पर है। वह पहले से ही अपने शालीमार बाग आवास पर प्रतिदिन जनसुनवाई करती रही हैं, लेकिन अब इस जनसेवा सदन के माध्यम से जनसंवाद को एक संस्थागत और व्यापक स्वरूप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आ लोगों की जिंदगी में आएगा वास्तविक बदलाव
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह पहल लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर सशक्त करेगी और दिल्ली की विकास यात्रा को आम नागरिक के जीवन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में विकास केवल इमारतों और योजनाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम लोगों की जिंदगी में भी वास्तविक बदलाव लाएगा। समारोह में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद सहित अन्य लोगों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed