फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government made administrative reforms, posts of accounting officers were upgraded

Noida News: सरकार ने किए प्रशासनिक सुधार, लेखा अधिकारियों के पद हुए अपग्रेड

Thu, 13 Nov 2025 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Government made administrative reforms, posts of accounting officers were upgraded
लेखा अधिकारी का पद वरिष्ठ लेखा अधिकारी के ग्रेड में विलय किया
विज्ञापन

-------------------
250 से अधिक अधिकारियों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए लेखा सेवा के ढांचे में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लेखा अधिकारी के पद को वरिष्ठ लेखा अधिकारी के ग्रेड में अपग्रेड और विलय करने की मंजूरी दी है। यह निर्णय तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को लेखा सेवा में संरचनात्मक सुधार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने लेखा अधिकारी के पद को वरिष्ठ लेखा अधिकारी के ग्रेड में अपग्रेड और विलय कर दिया है। यह कदम भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग के नियंत्रक महालेखाकार (सीजीए) और गृह मंत्रालय की अधिसूचनाओं के अनुरूप उठाया गया है। यह सुधार प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करेगा और लेखा अधिकारियों के कॅरिअर में प्रगति के नए अवसर खोलेगा। अब लेखा अधिकारी जो पहले समूह बी राजपत्रित श्रेणी में पे लेवल-9 पर थे, उन्हें समूह ए राजपत्रित श्रेणी में पे लेवल-10 पर पदोन्नत किया गया है। इस निर्णय से दिल्ली सरकार के लेखा विभाग में काम कर रहे 250 से अधिक अधिकारियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब लेखा सेवा में सभी लेखा अधिकारी पदों को वरिष्ठ लेखा अधिकारी (समूह ए राजपत्रित) के रूप में फिर से पदनामित किया गया है। साथ ही, सहायक लेखा अधिकारी जो पे लेवल-8 पर हैं, उन्हें वरिष्ठ लेखा अधिकारी पद के लिए फीडर कैडर के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों में बढ़ेगा उत्साह
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कदम न केवल अधिकारियों को प्रेरित करेगा बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली को भी अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाएगा। उनकी सरकार लगातार एक सक्षम, पारदर्शी और आधुनिक प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed