{"_id":"666b0bf14462207b08050114","slug":"government-is-busy-in-saving-every-drop-of-water-atishi-noida-news-c-340-1-del1011-51172-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की एक-एक बूंद बचाने में सरकार जुटी : आतिशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की एक-एक बूंद बचाने में सरकार जुटी : आतिशी
विज्ञापन
जल मंत्री ने कहा- सुप्रीम कोर्ट को पूरी स्थिति से अवगत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में जल संकट समाधान के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी। बृहस्पतिवार को जल मंत्री आतिशी ने प्रेसवार्ता में बताया कि सुप्रीम कोर्ट को पूरी स्थिति से अवगत कराया गया है। पानी की एक-एक बूंद बचाने में सरकार जुटी है। पानी की बर्बादी रोकने व चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जल बोर्ड की कई टीमें जांच में लगी हुई हैं।
आतिशी ने कहा कि हरियाणा से आने वाले पानी में ट्रांसमिशन लॉस को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पहले इस पानी का लॉस तीस फीसदी होता था, लेकिन जल बोर्ड की ओर से 500 करोड़ रुपये खर्च करने से लॉस को घटाकर पांच फीसदी किया गया है। इस मामले में जल बोर्ड ने करीब 25 प्रतिशत कच्चे पानी की बचत की है। इसके अलावा पानी की लीकेज को खत्म करने के लिए नौ साल में 3.5 हजार किलोमीटर पानी की पाइप लाइन को बदला गया है। साथ ही, 7300 किलोमीटर नई पाइप लाइन डाली गई है। इसके अलावा 3285 बल्क फ्लो मीटर लगाए गए हैं। लीकेज के बारे में सूचना मिलने के 12 घंटे में उसे दूर कर दिया जाता है। वर्तमान में कहीं भी बड़ी लीकेज नहीं है। इसके अलावा पानी की बर्बादी पर नजर रखी जा रही है। पानी की टंकी ओवर फ्लो होने पर कार्रवाई की जा रही है और सड़कों पर पानी छिड़कने जैसी गतिविधियों को रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।