फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government in action against dust pollution

Noida News: धूल प्रदूषण के खिलाफ एक्शन में सरकार

Thu, 20 Nov 2025 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Government in action against dust pollution
वीडियो फेंसिंग से निर्माण साइटों की हो रही रियल टाइम निगरानी
विज्ञापन

----------------
1,262 साइटों की जांच
02 करोड़ रुपये जुर्माना
48 जगहों पर निर्माण रोके
200 से ऊपर नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में धूल प्रदूषण से निपटने के लिए वीडियो फेंसिंग व लाइव एयर क्वालिटी सेंसर से निर्माण स्थलों की 24 घंटे रियल टाइम निगरानी शुरू की गई है। सरकार ने प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी तेज कर दी है। दिल्ली में 1,262 से ज्यादा निर्माण साइटों की जांच कर 2.36 करोड़ रुपये जुर्माना, 48 जगह निर्माण रोकना व 200 ज्यादा नोटिस जारी किए गए हैं।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 15 अक्तूबर से अब तक 500 वर्गमीटर से बड़े निर्माण स्थलों के निरीक्षण किए हैं। पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि अब हर बड़े निर्माण स्थल को डीपीसीसी पोर्टल पर रजिस्टर कराना होगा। इनमें से 747 प्रोजेक्ट्स पर रियल टाइम वीडियो फेंसिंग और पीएम 2.5, पीएम 10 सेंसर लगाए गए हैं ताकि किसी भी समय धूल फैलने की स्थिति की ऑनलाइन निगरानी हो सके। 29 अक्तूबर से सघन निरीक्षण में 461 साइटों की जांच की गई है। जहां भी कमी मिली वहीं तुरंत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जवाबदेही के लिए नया सिस्टम लागू
सिरसा ने बताया कि दिल्ली में 24 घंटे जवाबदेही के लिए नया सिस्टम लागू है। जांच, आकलन और मौके पर कार्रवाई की जा रही है। टीम ने पालम, महिपालपुर और द्वारका में निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, एंटी डस्ट नेट, छिड़काव व सफाई जांची है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण स्थल पर मलबा न फैले, पानी का सही छिड़काव हो और मशीनरी से धूल न उड़े। डीजी सेट और बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन करने वाले उद्योगों पर भी सख्ती की है। इन्हें साफ ईंधन, खासकर पीएनजी में शिफ्ट होना पड़ेगा। इसी दौरान 4,881 इलाकों में से 467 का सर्वे किया गया और 33 नए उल्लंघन पाए गए जिन पर तत्काल नोटिस जारी हुए। डीपीसीसी की 35 टीमें और 1,800 से ज्यादा फील्ड कर्मी पूरे शहर में सफाई, सर्वे और मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ट्रैफिक के 62 हॉटस्पॉट पर धूल दबाने, कचरा उठाने और मैकेनिकल स्वीपिंग को तेज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed