फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Got 10-10 plants from 5 inspectors who arrived late in the meeting

बैठक में देर से पहुंचे 5 दरोगाओं से लगवाए 10-10 पौधे

Sat, 07 Dec 2019 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Got 10-10 plants from 5 inspectors who arrived late in the meeting
कोतवाली प्रभारी ने बैठक में देर से पहुंचने पर दरोगाओं से परिसर में लगवाए पौधे। - फोटो : Grnoida
बैठक में देर से पहुंचे 5 दरोगाओं से लगवाए 10-10 पौधे
विज्ञापन

दनकौर। बैठक में देर से पहुंचने वाले 5 दरोगाओं को दनकौर कोतवाली प्रभारी ने ‘स्वच्छ सजा’ दी है। उनसे जुर्माने के रूप में कोतवाली में 10-10 गमले लगवाए गए हैं। यह अनोखी सजा जिले के पुलिसकर्मियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी ने परिसर में करीब तीन दिन पहले एक बैठक बुलाई थी। सभी दरोगा और सिपाहियों को बैठक में समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। अन्य दरोगा और सिपाही तो समय से पहुंच गए लेकिन 5 दरोगा बैठक शुरू होने के काफी देर बाद पहुंचे। इस पर कोतवाली प्रभारी ने उन्हें समय का सदुपयोग करने की हिदायत दी। बैठक खत्म होने के बाद पांचों दरोगाओं पर 10-10 गमले कोतवाली में लगाने का जुर्माना लगाया। इसके बाद सभी दरोगा बाजार से गमले खरीदकर लाए। उनमें गमलों में पौधे लगाए और उन्हें कोतवाली में रखवाया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी पर जुर्माना लगाना नहीं बल्कि समय का महत्व समझाना था। कोतवाली में गमले लगने से परिसर का वातावरण स्वच्छ रहेगा, वहीं सभी दरोगाओं को समय का पालन करने की सीख मिलेगी।
विज्ञापन

कोतवाली को घर की तरह साफ रखने की हिदायत
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वांछित अपराधियों को पकड़ने और लंबित मुकदमों की विवेचना के संबंध में उन्होंने बैठक बुलाई थी। लेकिन कुछ दरोगाओं ने समय का महत्व नहीं समझा और देर से बैठक में पहुंचे। उन्हें कोतवाली परिसर को घर की तरह ही साफ सुथरा रखने की हिदायत दी और बैठक में देर से आने की सजा के तौर पर फूल और फल के पौधे लगवाए गए। आगे भी लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों से इसी तरह पौधे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed