फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur's Kamil Khan selected in UP Under-23 cricket team

Noida News: यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम में गोरखपुर के कामिल खान का चयन

Thu, 27 Nov 2025 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur's Kamil Khan selected in UP Under-23 cricket team
कामिल खान। 
चिलमापुर के रहने वाले कामिल, ऋषभ पंत को मानते हैं आइडियल
विज्ञापन


यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्कंस, काशी रुद्रास और गोरखपुर लायंस के लिए खेल चुके हैं

सीके नायडू ट्रॉफी में यूपी टीम से कर रहे हैं प्रतिभाग

गोरखपुर। शहर के चिलमापुर के रहने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज कामिल खान का चयन अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में कामिल उत्तर प्रदेश की टीम से प्रतिभाग करेंगे। पिछली कुछ प्रतियोगिताओं में लगातर बेहतर प्रदर्शन की बदौलत उन्हें यह मौका मिला है।
कामिल खान मुंबई में आयोजित सीके नायडू ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में प्रतिभाग करेंगे। हाल ही में यूपी टी-20 लीग के लिए लखनऊ फाल्कन्स ने उन्हें 2,80,000 रुपये की बोली लगाकर खरीदा है। वर्ष 2023 में कामिल काशी रूद्रास की ओर से यूपी टी-20 लीग की विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन

कामिल वर्ष 2015 में यूपी अंडर-14, वर्ष 2017 में यूपी अंडर-16, वर्ष 2021 में यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम के सदस्य रहे। वर्ष 2023 में यूपी रणजी ट्रॉफी कैंप में प्रतिभाग किया था। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज कामिल ऋषभ पंत के फैन हैं। कामिल ने बताया कि वह मूल रूप से गाजीपुर जिले के महेन गांव के रहने वाले हैं। पिता सुहेल खान यूपी पुलिस में दरोगा हैं। वर्ष 2010 में पोस्टिंग के दौरान गोरखपुर के चिलमापुर में आ गए। माता साजदा खातुन हाउसवाइफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम के नामी खिलाड़ियों संग खेल चुके
22 वर्षीय कामिल ने यूपी टी-20 लीग में भारतीय टीम के कई बड़े खिलाड़ियों संग मैच खेला है। इसमें भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप, नीतिश राणा, रिंकू सिंह, धु्रव जुरेल आदि शामिल हैं। कामिल ने आईपीएल 2026 के लिए भी पंजीकरण किया है। कोच दुर्गेश चौधरी ने बताया कि कामिल बहुत टैलेंटेड बल्लेबाज हैं। जल्द ही वह बड़े स्तर पर धमाकेदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed